NEET 2022 Dress Code Guidelines Rules Exam Day नीट यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई रविवार को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने नीट परीक्षा 2022 के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए नीट 2022 ड्रेस कोड जारी कर दिया है। नीट यूजी परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ होने वाले छात्रों को नीट यूजी 2022 परीक्षा दिशानिर्देशों को पालन करना अनिवार्य है।

नीट 2022 परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित होने वाली है। देश में यूजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा नीट भारत के 497 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। महिलाओं के लिए नीट यूजी ड्रेस कोड और छात्रों को क्या अनुमति है और क्या नहीं देखें।
छात्र और अभिभावक कृपया ध्यान दें कि यहां दिया गया ड्रेस कोड आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की तलाशी भी ली जाएगी। हालांकि, महिला उम्मीदवारों की तलाशी, महिला कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। नीट यूजी 2022 ड्रेस कोड नीचे देखें।
महिला और पुरुष के लिए नीट 2022 ड्रेस कोड
- उम्मीदवार कैजुअल और मौसम के अनुकूल कपड़े पहन सकते हैं।
- उम्मीदवारों को केवल सैंडल और चप्पल में आने की अनुमति है।
- तलाशी के लिए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- आस्था से जुड़ी वस्तुओं और अन्य किसी भी सामान को परीक्षा केंद्र में लाने की की अनुमति नहीं होगी।
- पूरी बाजू वाले हल्के रंग के कपड़ों की अनुमति नहीं है।
- जूते पहनकर आने की अनुमति नहीं है।
एनटीए को यह अधिकार है कि वह ड्रेस कोड के अनुपालन में छात्र को परीक्षा केंद्र के बाहर जूते उतारने के लिए कह सकता है। इसके अलावा कोई भी आभूषण पहनकर आने की अनुमति नहीं है। धूप का चश्मा, घड़ियां (यहां तक कि एनालॉग), आदि, टोपी की भी अनुमति नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











