महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड फॉर टेक्निकल एजुकेशन - एमएसबीटीई द्वारा डिप्लोमा प्रोग्राम के शीतकालीन सत्र का रिजल्ट आज यानी बुधवार, 22 फरवरी 2023 का जारी कर दिया गया है। एमएसबीटीई द्वारा शीतकालीन डिप्लोमा प्रोग्राम का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है। एमएसबीटीई रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। शीतकालीन डिप्लोमा प्रोग्राम 2023 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार msbte.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एमएसबीटीई शीतकालीन डिप्लोमा प्रोग्राम 2023 रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान चरणों लेख में नीचे दिए गए हैं।
एमएसबीटीई शीतकालीन डिप्लोमा प्रोग्राम 2023 की थ्योरी परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी से 25 जनवरी को आयोजित किया गया था। वहिं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर से 30 दिसंबर 2022 को किया गया था। अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे परिक्षार्थी का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि एमएसबीटीई द्वारा डिप्लोमा प्रोग्राम के शीतकालीन सत्र की थ्योरी परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रथम, तृतीय और पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में किया गया था। जिसमें सुबह की शिफ्ट 9:30 बजे से 12:30 बजे तक की गई थी, जबकि दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर में 2 बजे से 5 बजे के समय पर किया गया था।

कैसे करें एमएसबीटीई डिप्लोमा प्रोग्राम शीतकालीन सत्र की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड
चरण 1 - एमएसबीटीई शीतकालीन सत्र की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एमएसबीटीई की आधिकारिक वेबसाइट msbte.org.in पर जाना है।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए डिप्लोमा प्रोग्राम के शीतकालीन सत्र 2022 की परीक्षा के लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4 - नए खुले इस पेज पर उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण और सिक्योरिटि कोड डाल कर सबमटि करना है।
चरण 5 - विवरण आदि जानकारी सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों के सामने उनका रिजल्ट आ जाएगा।
चरण 6 - उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट जांचे और उसे डाउनलोड कर पीडीएफ जरूर बनाएं साथ ही एक प्रिंट भी लें।


Click it and Unblock the Notifications











