MHT CET 2023 परीक्षा शेड्यूल जारी, यहां देखें कब होगी एमएचटी सीईटी की परीक्षाएं

MHT CET 2023 Exam Schedule 2023: महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा एमएचटी सीईटी (MHT CET) 2023, पोस्ट ग्रेजुएशन और अन्य प्रोफेशनल कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रवेश परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई है। इन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि एमएचटी सीईटी (MHT CET) के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है। एमएचटी सीईटी 2023 के लिए उम्मीदवार 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। एमएचटी सीईटी परीक्षा का आयोजन पीसीबी और पीसीएम ग्रुप के अनुसार किया जाएगा। पीसीएम ग्रुप की परीक्षा का आयोजन 9 मई से 13 मई को किया जाएगा और पीसीबी ग्रुप की परीक्षा का आयोजन 15 मई से 20 मई को।

MHT CET 2023 परीक्षा शेड्यूल जारी, यहां देखें कब होगी एमएचटी सीईटी की परीक्षाएं

एमएचटी सीईटी के अलावा अन्य प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं का आयोजन 25 मार्च 2023 से किया जा रहा है। महाराष्ट्र सीईटी प्रवेश परीक्षाएं 20 मई 2023 तक चलेगी। महाराष्ट्र सीईटी सेल द्वारा बीए, बीएससी, बीएड, बीपीएड, बीडीएस, एमबीए, एमसीए और एमएड जैसे अन्य कोर्स के लिए सीईटी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन साल में केवल एक बार किया जाता है। जारी शेड्यूल उम्मीदवारों के लिए लेख में नीचे दिया गया है।

एमएचटी सीईटी (MHT CET) 2023 परीक्षा शेड्यूल

1. महा एमबीए सीईटी 2023- 25 मार्च - 26 मार्च 2023
2. महा एमसीए सीईटी 2023- 27 मार्च, 2023
3. महा बीएड एमएड सीईटी 2023- 2 अप्रैल, 2023
4. महा बीए, बीएससी बीएड सीईटी 2023- 2 अप्रैल, 2023
5. महा एएसी सीईटी 2023- 16 अप्रैल, 2023
6. महाविधि 5 वर्ष सीईटी 2023- 20 अप्रैल, 2023
7. महा एमपीएड सीईटी 2023- 23 अप्रैल, 2023
8. महा बीएड सीईटी 2023- 23 अप्रैल- 25 अप्रैल, 2023
9. महा बीडीएस सीईटी 2023- 30 अप्रैल, 2023
10. महा बीपीएड सीईटी 2023- 3 मई 2023
11. महा एमएड सीईटी 2023- 9 मई, 2023
12. महा विधि 3 साल सीईटी 2023- 2 मई- 3 मई 2023
13. महा एमएचटी सीईटी 2023- 9 मई- 13 मई, 2023 (पीसीएम ग्रुप), 15 मई- 20 मई, 2023 (पीसीबी ग्रुप)

25 मार्च और 27 मार्च को एमबीए और एमसीए परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। उम्मीदवार आने वाली बीएड परीक्षा और अन्य परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MHT CET 2023 Exam Schedule 2023: The State Common Entrance Test Cell of Maharashtra has released the registration and entrance exam dates for MHT CET 2023, post graduation and other professional courses. Candidates applied for admission to these courses can download the exam schedule by visiting the official website cetcell.mahacet.org.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+