Meghalaya Board क्लास 10वीं, 12वीं डेटशीट हुई रिवाइज्ड, देखें पीडीएफ लिंक यहां

Meghalaya Board SSLC, HSSLC exam date 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) दोनों के लिए 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। यह बदलाव राज्य में होने वाले चुनावों के मद्देनजर किया गया है। चुनाव के मद्देनजर कुछ विषयों के लिए परीक्षा समय सारिणी में फेरबदल किया गया।

Meghalaya Board क्लास 10वीं, 12वीं डेटशीट हुई रिवाइज्ड, देखें पीडीएफ लिंक यहां

गौरतलब हो कि इससे पहले मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं आगामी 10 फरवरी 2025 से और वहीं कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी को शुरू होने वाली थी। अब कुछ परीक्षा तिथियों को चुनावी प्रक्रिया को समायोजित करने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय बोर्ड द्वारा शैक्षणिक कैलेंडर महत्वपूर्ण राज्य में होने वाले मतदान के मद्देनजर लिया गया, ताकि बोर्ड परीक्षा तिथि और चुनाव की तिथियों में कोई टकराव ना हो।

बता दें संशोधित परीक्षा तिथियां खासी हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (केएचएडीसी) और जैंतिया हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जेएचएडीसी) चुनावों का प्रत्यक्ष परिणाम हैं। आगामी 21 फरवरी को शुरू होने वाले इन चुनावों में 24 फरवरी को मतगणना शुरू होनी है, इन चुनावों ने बोर्ड की परीक्षा समय सारिणी का पुनर्मूल्यांकन करने को प्रेरित किया है। नतीजतन, कक्षा 10वीं की गणित और विशेष गणित की परीक्षाएं अब 25 फरवरी को होंगी। बता दें गणित और विशेष गणित की परीक्षाएं मूल रूप से 21 फरवरी को होने वाली थीं। इसी तरह, भौतिकी, समाजशास्त्र और व्यावसायिक विषयों के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षाएँ उनके फरवरी के स्लॉट से मार्च में विभिन्न तिथियों पर परिवर्तित कर दी गई हैं। इसमें पोल्ट्री फार्मिंग और कंप्यूटर तकनीक शामिल हैं।

2025 के लिए मेघालय बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन के अंतर्गत कक्षा 12वीं की भौतिकी की परीक्षा अब 6 मार्च, समाजशास्त्र की परीक्षा 18 मार्च और व्यावसायिक विषयों की परीक्षा 19 मार्च को निर्धारित की गई है। फरवरी की मूल तिथियों में ये परिवर्तन छात्रों पर चुनावी प्रक्रिया का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसलिए किया गया है। यहां ध्यान दें कि व्यावसायिक विषयों की परीक्षा में पोल्ट्री फार्मिंग और कंप्यूटर तकनीक जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

Meghalaya Board SSLC, HSSLC exam date 2025 PDF

कैसे डाउनलोड करें मेघालय बोर्ड एसएसएलसी, एचएसएसएलसी परीक्षा डेट शीट 2025?

मेघालय बोर्ड एसएसएलसी (कक्षा 10) और एचएसएसएलसी (कक्षा 12) परीक्षा डेट शीट 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: meghalaya.gov.in या mbose.in पर जाएं।
चरण 2: "Notifications" या "Exam Date Sheet" सेक्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
चरण 3: एसएसएलसी/एचएसएसएलसी डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: पीडीएफ डाउनलोड करें
चरण 5: मेघालय बोर्ड एसएसएलसी, एचएसएसएलसी परीक्षा डेट शीट 2025 प्रिंट करें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Meghalaya Board SSLC, HSSLC exam date 2025 revised. Check the updated Meghalaya Board Class 10th and 12th timetable for the 2025 exams along with important details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+