Maharashtra SSC Result 2021 Check Link: महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 आसानी से यहां चेक करें

Maharashtra SSC Result 2021 Date Time Check Link: महाराष्ट्र राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एमएसबीएसएचएसई एसएससी रिजल्ट 2021 घोषित करने की तिथि, समय, मूल्यांकन मानदंड और सारणीकरण की घोषणा कर दी है।

By Careerindia Hindi Desk

Maharashtra SSC Result 2021 Date Time Check Link: महाराष्ट्र राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एमएसबीएसएचएसई एसएससी रिजल्ट 2021 घोषित करने की तिथि, समय, मूल्यांकन मानदंड और सारणीकरण की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2021 mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा। जो छात्र महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2021 के लिए उपस्तिथ हुए, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया गया है।

Maharashtra SSC Result 2021 Maharashtra SSC Result 2021 Check Link
Maharashtra SSC Result 2021 Check Link: महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 आसानी से यहां चेक करें

महाराष्ट्र के सभी स्कूलों को 20 जून 2021 तक महाराष्ट्र बोर्ड को महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 के लिए मानदंड के अनुसार आंतरिक अंक जमा करने होंगे। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एंड उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 3 जुलाई 2021 से एमएसबीएसएचएसई एसएससी रिजल्ट 2021 से अंतिम गणना प्रक्रिया शुरू करेगा।

मूल्यांकन मानदंड पर शिक्षक को प्रशिक्षित करने के लिए सरकार ने Youtube वीडियो भी जारी किया है। आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर अंकों के अपडेशन और सारणीकरण के लिए एक प्रारूप भी उपलब्ध कराया गया है। स्कूलों को 20 जून, 2021 से 30 जून, 2021 के बीच ऑनलाइन अंक जमा करने और अपलोड करने की आवश्यकता है।

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 हाइलाइट्स

  • महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कक्षा 10 एसएससी मूल्यांकन मानदंड और सारणीकरण समयरेखा जारी की
  • एसएससी परिणाम 2021 कक्षा 9 और 10 के आंतरिक अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा
  • स्कूलों को 30 जून तक अंक जमा करने होंगे।

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2021: मूल्यांकन मानदंड
छात्रों का मूल्यांकन उनके कक्षा 9 के साथ-साथ कक्षा 10 के आंतरिक अंकों के आधार पर किया जाएगा। 50% वजन कक्षा 9 के लिए होगा और 50% कक्षा 10 के लिए होगा। अंकों की गणना कैसे की जाएगी, इसकी विस्तृत प्रक्रिया यहां आधिकारिक सूचना में दी गई है।

स्कूलों को परिणाम प्रक्रिया पर काम करने के लिए एक समिति बनाने को कहा गया है। समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि अंतिम सबमिशन के लिए जोड़े गए अंक सटीक हैं और मंडल बोर्ड को डेटा जमा करने से पहले अंतिम सबमिशन का सत्यापन भी करेंगे।

Maharashtra Board HSC Exam 2021 Cancelled: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 रद्द, मूल्यांकन मानदंड जानिएMaharashtra Board HSC Exam 2021 Cancelled: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 रद्द, मूल्यांकन मानदंड जानिए

Maharashtra Annual Exam 2021: महाराष्ट्र में 9वीं 11वीं परीक्षा रद्द, सभी छात्रों बिना परीक्षा के होंगे पास Maharashtra Annual Exam 2021: महाराष्ट्र में 9वीं 11वीं परीक्षा रद्द, सभी छात्रों बिना परीक्षा के होंगे पास

इसके बाद मंडल बोर्ड परिणाम तैयार करेगा। उसी के लिए प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू होगी। हालांकि कोई सटीक तारीख नहीं दी गई है, यह संभावना है कि एसएससी परिणाम 2021 15 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रक्रिया को ध्यान से देखें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Maharashtra SSC Result 2021 Date Time Check Link: Maharashtra State Education Minister Varsha Gaikwad has announced the MSBSHSE SSC Result 2021 Date, Time, Evaluation Criteria and Tabulation. Maharashtra SSC Result 2021 will be declared on 16th July at 1 PM. Maharashtra Board SSC Result 2021 will be released at mahresult.nic.in. Students who appeared for Maharashtra SSC Exam 2021 can check Maharashtra SSC Result 2021 from the official website of the board. The direct link to check Maharashtra SSC Result 2021 is also given below.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X