महाराष्ट्र राज्य बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास सिलेबस 2023 (Maharashtra Board Class 12th History Syllabus 2023)

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास सिलेबस 2023: महाराष्ट्र राज्य बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए इतिहास विषय के सिलेबस को संशोधित किया है। जिसमें की महाराष्ट्र राज्य के इतिहास, एक राष्ट्र के रूप में भारत और आसपास की दुनिया का गहन ज्ञान देने के लिए - और अध्ययन के नए दृष्टिकोण को भी अपनाया गया है। हालांकि, महाराष्ट्र बोर्ड के कक्षा 11वीं के इतिहास के सिलेबस में प्रमुख रूप से ऐतिहासिक घटनाओं और आंदोलनों के बारे में शामिल है। जबकि महाराष्ट्र बोर्ड के कक्षा 12वीं के इतिहास में विषय 21वीं सदी के मनोरंजन और जनसंचार माध्यमों पर आधारित हैं ताकि छात्र अतीत, वर्तमान और भविष्य की एक साथ ही समझ विकसित कर सकें।

बता दें कि अतीत में हम कहां से आए हैं, इसकी सराहना करने और भविष्य में हम कहां हो सकते हैं, इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मराठी इतिहास और समृद्ध भारतीय इतिहास के विशाल ज्ञान को सीखना महत्वपूर्ण है। हालांकि, इतिहास का सिलेबस छात्रों को कठिन लग सकता है, लेकिन अगर इस विषय का अच्छी तरह से अध्ययन किया जाए तो स्कोर करना आसान हो सकता है।

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास सिलेबस 2023

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए इतिहास सिलेबस 2023 निम्नलिखित है।

यूनिटअध्याय
यूनिट 1: एप्लाइड हिस्ट्री इन इक्कीसवीं सेंचुरी
अनुप्रयुक्त इतिहास का अर्थ
अंतर - अतीत और वर्तमान का संबंध
समकालीन इतिहास
यूनिट 2: मास मीडिया और इतिहास
छापाखाना
समाचार पत्र
पत्रिकाएं
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
यूनिट 3: मनोरंजन मीडिया और इतिहास
रेडियो
टेलीविजन
नाटक
सिनेमा
यूनिट 4: पर्यटन और इतिहास
पर्यटक गाइड
ऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षण
यूनिट 5: संग्रहालय
महत्व और संरक्षण
पुरातात्विक कलाकृतियां और मूर्तियां
शिलालेख और न्यूमिज़माटिक्स
उपलब्ध नौकरी के अवसर
यूनिट 6: ऐतिहासिक अनुसंधान
पुरातत्व
अभिलेखागार
यूनिट 7: विश्वकोश
इतिहास के खजाने
विश्वकोश
जीवनी
संस्कृति का शब्दकोश
यूनिट 8: प्रशासनिक सेवाएं
राज्य सरकार सेवा परीक्षा
केंद्र सरकार सेवा परीक्षा
साक्षात्कार तकनीक
यूनिट 9: इतिहास शिक्षक और शिक्षण
शैक्षिक योग्यता
व्यक्तित्व

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी इतिहास के पेपर की मूल्यांकन योजना:
सिलेबस को 80:20 का वेटेज दिया गया है यानी थ्योरी पेपर में 80 अंक होते हैं और 20 अंक प्रैक्टिकल / प्रोजेक्ट / ओरल के लिए आवंटित किए गए हैं।

प्रश्न पत्र में विभिन्न प्रकार के प्रश्न निम्नानुसार होंगे।

  • अति लघु उत्तरीय/वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न - 1 अंक आधारित प्रश्न
  • लघु उत्तरीय प्रश्न - 2 या 3 अंक आधारित प्रश्न
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - 4 से 6 अंक आधारित प्रश्न
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Maharashtra State Board Class 12th History Syllabus 2023: Maharashtra State Board has revised the syllabus of History subject for class 12th students. In which the new approach of study has also been adopted - to give an in-depth knowledge of the history of the state of Maharashtra, India as a nation and the world around.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X