महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं मराठी सिलेबस 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए मराठी का सिलेबस उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र के ज्यादातर लोगों द्वारा मराठी बोली जाती है और यह एक भारतीय - सटीक रूप से एक इंडो-आर्यन - भाषा है। हालांकि, मराठी गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में सह-आधिकारिक भाषा भी है। मराठी में सभी आधुनिक भारतीय भाषाओं का सबसे पुराना साहित्य है।
जबकि माध्यमिक विद्यालय स्तर पर मराठी भाषा सिलेबस का उद्देश्य छात्रों को मराठी साहित्य के गद्य, कविता से परिचित कराना और उन्हें व्याकरण से लैस करना, निबंध लेखन के साथ रचनात्मक लेखन को प्रेरित करना, अनदेखी गद्यांश, पत्र लेखन, सुनने, पढ़ने और लिखने की ताकत विकसित करना आदि है। यदि नियमित रूप से तैयारी की जाए तो छात्र इस परीक्षा को अच्छे अंकों के साथ पास कर सकते है। आज के इस लेख में हम महाराष्ट्र राज्य बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए मराठी विषय का सिलेबस लेकर आए हैं।

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड कक्षा 10वीं मराठी सिलेबस 2023: कैसे करें पीडीएफ डाउनलोड
चरण 1: महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.org पर जाएं।
चरण 2: स्क्रीन पर दिख रहे नेब बार में सबजेक्ट एंड सिलेबस पर क्लिक करें।
चरण 3: जिसके बाद आपके सामने चार लिंक दिखाई देंगे। उनमे से तीसरे लिंक एसएससी जनरल सब्जेक्ट कोड एंड सिलेबस पर क्लिक करें।
चरण 4: आपके सामने स्क्रिन पर कक्षा 10वीं के सभी विषय के सिलेबस दिखाई देंगे।
चरण 5: सबजेक्ट कोड 01 पर जाकर मराठी पर क्लिक करें।
चरण 6: उसके बाद आपके सामने मराठी सिलेबस का पीडीएफ खुल जाएगा।
चरण 7: जिसके बाद आप पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।
नीचे दिए गए पीडीएफ में भी महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं मराठी सिलेबस 2023 देख सकते हैं।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हम से हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











