Kerala Board HSLC Result 2022 Download: केरला बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब आएगा जानिए सही डेट टाइम

उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, केरल जल्द ही जारी करेगी कक्षा 12वीं के बोर्ड रिजल्ट। डीएचएसई ने रिजल्ट जारी करने को लेकर आधिकारिक घोषणा की है। केरला कक्षा 12वीं का रिजल्ट 21 जून 2022 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। जिन भी छात्रों ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा हैं, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.kerala.nic.in और kerala.gov.in पर देख सकते हैं।

केरला बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा 21 फरवरी से 14 मार्च 2022 को आयोजित करवाई गई थी। इसकी थ्योरी परीक्षा 30 मार्च से 22 अप्रैल 2022 को आयोजित की गई थी। ये परीक्षा ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित हुई थी।

Kerala Board HSLC Result 2022 Download: केरला बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब आएगा जानिए सही डेट टाइम

पिछले साल के आंकड़े

पिछले साल 2021 में जब सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी, तब केरला एकलौता ऐसा राज्य था जिसने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन करवाया था। साल 2021 में 4,46,471 छात्रों ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसमें से 3,28,702 छात्रों ने परीक्षा को पास किया था। उस साल (2021) का पास प्रतिशत 87.94% था।

पाठ्यक्रम पास प्रतिशत
साइंस 90.52%
कॉमर्स 89.13%
आर्ट्स 80.04%

साल 2021 में सरकारी स्कूल के 1,34,655 छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की थी। इस साल सरकारी स्कूल का पास प्रतिशत 85.02% था।

साल 2021 का पास प्रतीशत साल 2020 के पास प्रतिशत के मुकाबले ज्यादा अच्छा था। साल 2020 में छात्रों का पास प्रतिशत 85.13% था जो कि 2021 के पास प्रतिशत से कम है। 2021 में छात्रों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया था। अब देखना ये है कि इस साल 2022 की बोर्ड परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन कैसा होगा।

कैसे करें कक्षा 12 वीं का रिजल्ट डाउनलोड

• केरला कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को करला बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
• वहां दिए हुए एचएससी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना है।
• लिंक पर एक बार क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि को भर के सूमिट के बटन पर क्लिक करना हैं।
• सबमिट होने के बाद आपको रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
• रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट लेना न भूलें।

कंपार्टमेंट परीक्षा

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि कोई छात्र किसी भी एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है तो उसे उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, केरल की तरफ से अपना साल बचाने का एक मौका जरूर दिया जाएगा। ये मौका छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के द्वारा दिया जाएगा। छात्र दोबारा उन विषयों की दे सकते हैं जिसमे वे पास नहीं हो पाए हैं। इस परीक्षा को लेकर अधिक जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद दी जाएगी। कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जा सकती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
DHSE will declare HSC class 12th result. Kerala board will release class 12th exam result tomorrow at 11 am. Result will be declare on board's official website. Once the result is out students are requested to download their result for future reference.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+