कर्नाटक स्कूल परीक्षा बोर्ड एसएसएलसी और पीयूसी 2 परीक्षा के लिए तिथियां घोषित, देखें विवरण

By Staff

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने 2025 में होने वाली SSLC (कक्षा 10वीं) और PUC 2 (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन कक्षाओं में नामांकित छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केएसईएबी की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाकर समय सारिणी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा तिथियों को नोट करने से उन्हें परीक्षा की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी।

कर्नाटक परीक्षा 2025 की तिथियां जारी

सूचना के अनुसार, कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षाएँ 20 मार्च, 2025 से शुरू होने वाली हैं और 2 अप्रैल, 2025 तक चलेंगी। इस बीच, पीयूसी 2 परीक्षाएं 1 मार्च, 2025 से शुरू होंगी और 19 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। दोनों सेट की परीक्षाएं पूरे राज्य में विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक समान सत्र में आयोजित की जाएंगी। हालांकि कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी, पीयूसी 2 की परीक्षा तिथियां अनंतिम है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र केएसईएबी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर समय सारिणी चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें कर्नाटक एसएसएलसी, पीयूसी 2 डेट शीट 2025?

कर्नाटक एसएसएलसी, पीयूसी 2 डेट शीट 2025 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर प्रासंगिक एसएसएलसी या 2nd PUC समय सारिणी लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 विस्तृत कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 4: तिथियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें
चरण 5: भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रति प्रिंट करके अपने पास रख लें।

स्कूलों के लिए परीक्षा विवरण और निर्देश

परीक्षा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने सभी प्री-ग्रेजुएट कॉलेज प्रिंसिपलों और हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है। उन्हें अपने संबंधित स्कूलों और कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर अनंतिम समय सारिणी को प्रमुखता से प्रदर्शित करना आवश्यक है। इसका उद्देश्य सभी छात्रों को उनकी आगामी परीक्षाओं के बारे में सूचित रखना है। 2 दिसंबर, 2024 की आधिकारिक अधिसूचना में सभी छात्रों के लिए परीक्षा कार्यक्रम को सुलभ बनाने के महत्व पर जोर दिया गया है।

एसएसएलसी परीक्षाएं 20 मार्च 2025 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, मराठी, तमिल, उर्दू, अंग्रेजी और संस्कृत सहित भाषा के पेपर के साथ शुरू होंगी। इसके बाद 22 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। एसएसएलसी परीक्षाएं 2 अप्रैल 2025 को राजनीति विज्ञान, संगीत और विज्ञान की परीक्षाओं के साथ समाप्त होगी। दूसरी ओर, सेकेंड पीयूसी परीक्षाएं 1 मार्च को कन्नड़ और अरबी भाषा की परीक्षा के साथ शुरू होंगी, 3 मार्च को गणित के साथ जारी रहेंगी और 19 मार्च 2025 को आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर और संगीत के पेपर के साथ समाप्त होंगी। इस संबंध में अधिक जानकारी कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The Karnataka School Examination and Assessment Board has announced the SSLC and PUC 2 exam schedules for 2025. Students can view the detailed timetable and provide feedback before the finalisation of the schedule.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+