Karnataka DCET Mock Allotment 2021 कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कर्नाटक डिप्लोमा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट 2021 लिस्ट जारी कर दी है। कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट 2021 लिस्ट के साथ ही कर्नाटक डीसीईटी श्रेणी-वार कट ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। जो उम्मीदवार कर्नाटक डिप्लोमा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्तिथ हुए, वह केईए की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in से कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट लिस्ट 2021 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट लिस्ट 2021 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण नीचे दिया गया है।

बता दें कि नए इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के विकल्प प्रविष्टि और समकक्षता को 29 दिसंबर 2021 तक बढ़ाया गया था। जिसके बाद आज 29 दिसंबर 2021 को शाम चार बजे कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट लिस्ट 2021 हैदराबाद और कर्नाटक श्रेणियों के लिए जारी की गई है।
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने उम्मीदवारों के लिए पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्पों में बदलाव करने की सुविधा भी प्रदान की है। कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट 2021 लिस्ट डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।
कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट लिस्ट 2021 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: सबसे पहले कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
चरण 2: यहां होमपेज पर 'एडमिशन' टैब पर जाएं और डिप्लोमा सीईटी 2021 के टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: अब आपकी स्क्रीन पर कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट लिस्ट 2021 पीडीएफ फाइल खुलेगी।
चरण 4: कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट लिस्ट 2021 पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
चरण 5: भविष्य के सन्दर्भ के लिए कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट लिस्ट 2021 का प्रिंट आउट ले लें।
Karnataka DCET Mock Allotment 2021 List Download
Karnataka DCET Mock Allotment 2021 List Download
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि यदि कोई उम्मीदवार कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट 2021 से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपने विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं। कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट 2021 द्वारा चयनित उम्मीदवार राज्य से संबद्ध कॉलेजों द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकते हैं। कर्नाटक डीसीईटी मॉक अलॉटमेंट 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए केईए की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।


Click it and Unblock the Notifications











