JPSC Mains Exam Postponed झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 स्थगित

JPSC Mains Exam Date 2022 झारखंड लोक सेवा आयोग ने 27 जनवरी को जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है।

By Careerindia Hindi Desk

JPSC Mains Exam Postponed झारखंड लोक सेवा आयोग ने 27 जनवरी को जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। जेपीएससी नोटिस के अनुसार, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 28 जनवरी से 30 जनवरी 2022 तक आयोजित होने थी, लेकिन झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई के कारण जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवार जेपीएससी की आधिकारिक साइट jpsc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

JPSC Mains Exam Postponed झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 स्थगित

JPSC Mains Exam Postponed Notice उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की नई तिथि आयोग द्वारा नियत समय में जारी की जाएगी। जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के बारे में अधिक जानकरी के लिए जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखें, सोशल मीडिया की फर्जी ख़बरों पर विश्वास न करें।

जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य लिखित परीक्षा में 6 पेपर शामिल होंगे और साक्षात्कार परीक्षा के लिए चयन सूची पेपर II से VI विषय में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक यानी पेपर I में 30 और कुल मिलाकर न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित होंगे।

जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए जेपीएससी एडमिट कार्ड 2022 18 जनवरी को जारी किया गया था। जो उम्मीदवार जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए हैं, वह जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से जेपीएससी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं और मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2021 को फरवरी में अधिसूचित किया गया था। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 245 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर विजिट करें।

JPSC Admit Card 2022 जेपीएससी एडमिट कार्ड 2022 जारी, डाउनलोड करेंJPSC Admit Card 2022 जेपीएससी एडमिट कार्ड 2022 जारी, डाउनलोड करें

Jharkhand School Closed झारखंड के सभी स्कूल कॉलेज बंद, पढ़ें दिशानिर्देशJharkhand School Closed झारखंड के सभी स्कूल कॉलेज बंद, पढ़ें दिशानिर्देश

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JPSC Mains Exam Postponed News Jharkhand Public Service Commission has postponed the JPSC Combined Civil Services Main Exam 2021 on 27th January. According to the JPSC notice, the JPSC Combined Civil Services Main Exam 2021 was scheduled to be held from 28 January to 30 January 2022, but due to the hearing in the Jharkhand High Court, the JPSC Combined Civil Services Main Exam 2021 has been postponed until further orders. Candidates can check the official notice on the official site of JPSC at jpsc.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X