JPSC Admit Card 2022 Download जेपीएससी एडमिट कार्ड 2022 जारी, ऐसे डाउनलोड करें

JPSC Mains Admit Card 2021 Download Link झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सिविल सेवा मेन्स पारीक्षा के लिए जेपीएससी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। जेपीएससी मेंस एडमिट कार्ड 2022 18 जनवरी को जारी किया गया।

By Careerindia Hindi Desk

JPSC Mains Admit Card 2021 Download Link झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सिविल सेवा मेन्स पारीक्षा के लिए जेपीएससी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। जेपीएससी मेंस एडमिट कार्ड 2022 18 जनवरी को जारी किया गया। जेपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 में 28 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार जेपीएससी मेंस परीक्षा 2021 के लिए उपस्तिथ होंगे, वह जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से जेपीएससी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। जेपीएससी मेंस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।

JPSC Admit Card 2022 Download जेपीएससी एडमिट कार्ड 2022 जारी, ऐसे डाउनलोड करें

बता दें कि जेपीएससी 7वीं से 10वीं प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट को रद्द करने को लेकर काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद भाजपा ने शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को उठाया भी था। झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई, जिसमें अदालत से मुख्य परीक्षा पर इस आधार पर रोक लगाने का आग्रह किया गया था कि जेपीएससी द्वारा जारी मॉडल उत्तर पत्रों में गलत उत्तर थे। लेकिन कोर्ट ने परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और जेपीएससी ने मुख्य परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया।

JPSC Mains Admit Card 2021 Download Link

जेपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2022 कैसे करें डाउनलोड

  • झारखंड लोक सेवा आयोग जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जेपीएससी कंबाइंड सिविल सर्विसेज मेन्स एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • जेपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • जेपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें।
  • जेपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

नोट: यदि किसी उम्मीदवार के जेपीएससी मेंस एडमिट कार्ड 2022 में किसी प्रकार की कोई त्रुटी हो तो उम्मीदवारों को 25 जनवरी तक जेपीएससी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए।

जेपीएससी मेन्स पेपर पैटर्न
अधिसूचना के अनुसार, जेपीएससी मेन्स परीक्षा प्रत्येक दिन तीन-तीन घंटे की दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। छह पेपर होते हैं, प्रत्येक दिन 2 पेपर होंगे, एक पेपर एक शिफ्ट में आयोजित किया जाता है।

जेपीएससी चयन प्रक्रिया
जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मेन्स पारीक्षा में पास होने वाले उम्मदीवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जेपीएससी लिखित परीक्षा में 6 पेपर शामिल होंगे और साक्षात्कार के लिए चयन सूची पेपर दो से छे विषय में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक यानी पेपर I में 30 और कुल मिलाकर न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित होंगे।

Jharkhand School Closed झारखंड के सभी स्कूल कॉलेज बंद, पढ़ें दिशानिर्देशJharkhand School Closed झारखंड के सभी स्कूल कॉलेज बंद, पढ़ें दिशानिर्देश

Chhattisgarh College News सेमेस्टर परीक्षा घर से देंगे छात्र, नया टाइम टेबलChhattisgarh College News सेमेस्टर परीक्षा घर से देंगे छात्र, नया टाइम टेबल

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JPSC Mains Admit Card 2021 Download Link : Jharkhand Public Service Commission has released the JPSC Admit Card 2022 for Combined Civil Services Mains Exam. JPSC Mains Admit Card 2022 released on 18 January. JPSC Main Exam 2022 will be held from 28th January to 30th January. The candidates who will appear for the JPSC Mains Exam 2021 can download the JPSC Admit Card 2022 through the official website of JPSC at jpsc.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X