JoSAA Counseling 2022: JoSAA काउंसलिंग 2022 रजिसट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, जाने डिटेल्स

जेईई एडवांस 2022 परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरीटी - JoSAA काउंसलिंग 2022 के रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने की प्रक्रिया सोमवार, 12 सितंबर 2022 यानी आज से शुरू हो जाएगी। JoSAA काउसंलिंग के लिए रजिस्टर करने के लिए और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को josaa.nic.in पर जाना होगा।

जेईई एडवांस परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए JoSAA काउंसलिंग 2022 कई राउंड में पूरी की जाती है ताकि परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को उनकी पसंद की आईआईटी और एनआईटी में सीट मिल जाए। उम्मीदावारों को बता दें कि इस काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उन्हें जेईई मेंस और जेईई एडवांस का स्कोर कार्ड चाहिए होगा और इसी के साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स की आवश्यका भी होगी। जेईई पास करने वाले छात्रों के लिए JoSAA काउंसलिंग 2022 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 10 बजे से शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवार 10 बजे के बाद वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। JoSAA काउंसलिंग 2022 के रजिस्ट्रेशन के आधार पर 18 सितंबर 2022 को एक मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। जारी ये रिजल्ट फाइनल रिजल्ट नहीं होगा। ये मॉक रिजल्ट उम्मीदावारों को केवल एक आइडिया देने मे सहायक होगा।

JoSAA Counseling  2022: JoSAA काउंसलिंग 2022  रजिसट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, जाने डिटेल्स

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि JoSAA काउंसलिंग 2022 का रजिस्ट्रेशन कवेल एक ही बार किया जा सकता है। जिसकी अंतिम तिथि 21 सितंबर 2022 है। यदि किसी उम्मीदवार को पहले राउंड में सीट नहीं मिलती है तो वह दूसरे राउंड का इंतजार करेंगे। इससे जुड़ी अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार JoSAA की वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

JoSAA काउंसलिंग 2022 शेड्यूल

जोसा के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन /विकल्प भरना : 12 सितंबर 2022, सुबह 10 बजे से शुरू

उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट अलॉटमेंट -1 (17 सितंबर 2022) : 18 सितंबर, 2022 को सुबह 11:30 बजे

उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट अलॉटमेंट -2 का प्रदर्शन (19 सितंबर, 2022, 17:00 बजे) : 18 सितंबर, 2022 को सुबह 10 बजे

सीटों अलॉटमेंट डेटा वैरिफिकेशन और वैलिडेशन : 22 सितंबर, 2022

जोसा सीट आवंटन 2022 राउंड 1 रिजल्ट : 23 सितंबर, 2022 सुबह 10 बजे

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Joint Seat Allocation Authority - JoSAA Counseling 2022 registration and choice filling process will start from Monday, 12 September 2022 i.e. today. To register for JoSAA counseling and for more details candidates need to visit josaa.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+