JKSSB Admit Card: जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड Link एक्टिव, परीक्षा 1 दिसंबर से

By Staff

JKSSB Admit Card 2024: जम्मू और कश्मीर में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल, जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने आगामी कांस्टेबल भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए हैं।

जेकेएसएसबी कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवरा जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in से अपने जेकेएसएसबी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने के लिए जेकेएसएसबी हॉल टिकट एक आवश्यक दस्तावेज है और परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के बिना आवेदकों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

जम्मू और कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ये परीक्षा आयोजित की जा रही है। जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती परीक्षाएं आगामी 1, 8 और 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाने वाली है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल है।

जेकेएसएसबी प्रवेश पत्र 2024 कैसे डाउनलोड करें?

जम्मू और कश्मीर पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जेकेएसएसबी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1: जेकेएसएसबी की आधिकारिक jkssb.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' सेक्शन में जाएं
चरण 3: अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।
चरण 4: विवरण सबमिट करने के बाद, जेकेएसएसबी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: जेकेएसएसबी एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए जेकेएसएसबी हॉल टिकट का एक प्रिंट कर लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The Jammu and Kashmir Services Selection Board has made admit cards for the constable recruitment exams available online. Candidates can download their cards for the exams scheduled on December 1, 8, and 22, 2024, as they prepare for a competitive selection process.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+