JKPSC Prelims 2021 Postponed/JKPSC Combined Competitive Preliminary Exam Date 2021: जम्मू एंड कश्मीर लोक सेवा आयोग ने जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही जेकेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2021 की संशोधित तिथि भी जारी कर दी गई है। जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 में अब 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी। जेकेपीएससी द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि 11 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 को कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दी गई है। जेकेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2021 24 अक्टूबर को आयोजित होगी।

JKPSC Prelims 2021 पूरे केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासनिक पदों के लिए रिक्तियों को पूरा करने के लिए आयोजित किया जाएगा। जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा में भाग लेने के योग्य होने के लिए, उम्मीदवारों को जम्मू और कश्मीर का स्थायी निवासी होना चाहिए।
JKPSC प्रीलिम्स 2021 परीक्षा पर आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि COVID 19 महामारी के कारण, JKPSC की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021, जो 11 जुलाई को होने वाली थी, अब 24.10.2021 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 पर एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने एक ही आवेदन के लिए अधिक शुल्क जमा किया था, उन्हें 25 मई को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में सही खाता विवरण प्रदान करने के लिए कहा गया है। अधिक जानकारी जेकेपीएससी की वेबसाइट jkpsc.nic.in से प्राप्त किया जा सकता है।
जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के दौर के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों का चयन अंतिम दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 के बारे में अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


Click it and Unblock the Notifications











