JKPSC CCE Mains Exam Date 2022 जेकेपीएससी सीसीई मेन्स परीक्षा 2022 की तिथियां जारी

JKPSC CCE Mains Exam Date 2022 जम्मू एंड कश्मीर लोक सेवा आयोग ने जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी सीसीई मेन्स परीक्षा 2022 की तिथियां जारी कर दी है।

By Careerindia Hindi Desk

JKPSC CCE Mains Exam Date 2022 जम्मू एंड कश्मीर लोक सेवा आयोग ने जेकेपीएससी संयुक्त प्रतियोगी सीसीई मेन्स परीक्षा 2022 की तिथियां जारी कर दी है। जेकेपीएससी सीसीई शेड्यूल के अनुसार, जेकेपीएससी सीसीई मेंस परीक्षाएं 8 मार्च 2022 से शुरू होंगी और 17 मार्च 2022 को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार जेकेपीएससी सीसीई मेन्स 2022 परीक्षा के लिए उपस्तिथ होंगे, वह जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जेकेपीएससी सीसीई मेंस 2022 शेड्यूल देख सकते हैं। जेकेपीएससी सीसीई मेंस 2022 शेड्यूल पीडीएफ डाउनलोड लिंक और अन्य विवरण नीचे दिया गया है।

JKPSC CCE Mains Exam Date 2022 जेकेपीएससी सीसीई मेन्स परीक्षा 2022 की तिथियां जारी

जेकेपीएससी सीसीई मेंस 2022 शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस वर्ष कुल सात पेपर आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा 8 मार्च से 17 मार्च 2022 तक चलेगी। जेकेपीएससी सीसीई मेंस 2022 परीक्षा के केंद्रों और स्थानों के बारे में उम्मीदवारों को जल्द सूचित किया जाएगा।

जेकेपीएससी सीसीई मेन्स 2022 शेड्यूल
सुबह का सत्र (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
8 मार्च 2022: पेपर 1 - निबंध
9 मार्च 2022: पेपर 2 - सामान्य अध्ययन 1
10 मार्च 2022: पेपर 4 - सामान्य अध्ययन 3
10 मार्च 2022: पेपर 6 - वैकल्पिक पेपर 1
17 मार्च 2022: पेपर 7 - वैकल्पिक पेपर 2

शाम का सत्र (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक)
8 मार्च 2022: क्वालिफाइंग पेपर - अंग्रेजी
9 मार्च 2022: पेपर 3 - सामान्य अध्ययन 2
10 मार्च 2022: पेपर 5 - सामान्य अध्ययन 4

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग जम्मू और कश्मीर प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस सेवाओं और लेखा सेवाओं में भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता की जांच कर लें।

जेकेपीएससी 2022 पात्रता मानदंड
जेकेपीएससी के लिए आवेदन करने वाले आवेदक जम्मू और कश्मीर का स्थायी निवासी होना चाहिए।
जेकेपीएससी परीक्षा के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से अधिक और 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आयु सीमा 37 वर्ष तक है।
जेकेपीएससी के लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक पूरा करना चाहिए।
जेकेपीएससी सीसीई मेन्स 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए jkpsc.nic.in पर विजिट करें।

ESIC Recruitment 2022 Notification ईएसआईसी यूडीसी एमटीएस स्टेनो भर्ती के लिए 10वीं पास आवेदन करेंESIC Recruitment 2022 Notification ईएसआईसी यूडीसी एमटीएस स्टेनो भर्ती के लिए 10वीं पास आवेदन करें

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022 पीएसएसएससी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए 12वीं पास आवेदन करेंUPSSSC Lekhpal Recruitment 2022 पीएसएसएससी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए 12वीं पास आवेदन करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JKPSC CCE Mains Exam Date 2022 : Jammu and Kashmir Public Service Commission has released the JKPSC Combined Competitive CCE Mains Exam 2022 dates. As per JKPSC CCE Schedule, JKPSC CCE Mains Exams will start from 8th March 2022 and will end on 17th March 2022. The candidates who will appear for the JKPSC CCE Mains 2022 exam can check the JKPSC CCE Mains 2022 schedule on the official website of JKPSC at jkpsc.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X