झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जेएसी झारखंड कक्षा 12वीं के विज्ञान स्ट्रीम के रिजल्ट आज दोपहर 2:30 बजे जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है। कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर बाद में जारी होगा। छात्र अपना रिजल्ट जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परिक्षा 24 मार्च से शुरु होकर 25 अप्रैल 2022 को संपन्न हुई थी। परीक्षा कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित करवाई गई थी।
JAC 12th Result 2022 Marksheet Download Link

बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट
झारखंड कक्षा 2वीं विज्ञान स्ट्रीम बोर्ड परीक्षा रिजल्ट आज दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाएगा। इन वोबसाइट के माध्यम से छात्र अपना रिजल्ट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
1. jacresults.com
2. jac.jharkhand.gov.in
3. jharresults.nic.in
कैसे करें झारखंड कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट 2022 चेक
चरण 1: झारखंड कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट चेक करने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: वेबसाइट के होम पेज पर 12वीं विज्ञान स्ट्रीम रिजल्ट 2022 का लिंक दिया गया है। उस लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भर कर सबमिट करें।
चरण 4: सबमिट करने के बाद झारखंड कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
चरण 5: रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट भी जरूर लें।
रिजल्ट की यह कॉपी केवल छात्रों को उनके रिजल्ट की जानकारी देने के लिए है। छात्र अपनी ओरिजनल मार्कशीट अपने स्कूल से ले सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के 10 दिन बाद छात्र अपने स्कूल से अपनी ओरिजनल मार्कशीट ले सकते हैं।
जेएसी 12वीं विज्ञान स्ट्रीम रिजल्ट 2022 पास होने के लिए अंकों की जरूरत
झारखंड कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंको की जरूरत है। हर छात्र को पास होने के लिए हर विषय में 33 प्रतिशत अंक लाने ही होंगे। यदि किसी एक या दो विषयों में छात्र फेल हो जाता है तो उस छात्र को एक मौके दिया जाएगा। इस मौके के तहत छात्र को सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठना होगा। सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











