JEE Main Result 2023 Date: जेईई मेन रिजल्ट 2023 कब आएगा जानिए

JEE Main Result 2023 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2023 घोषित किया जाएगा। जेईई मेन रिजल्ट 2023 8 फरवरी को जारी होने की संभावना है।

JEE Main Result 2023 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2023 घोषित किया जाएगा। जेईई मेन रिजल्ट 2023 6 फरवरी को जारी होने की संभावना है। हालांकि एनटीए ने अभी तक जेईई मेन 2023 रिजल्ट कब आएगा, इसकी आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की गई है। जेईई मेन रिजल्ट 2023 जनवरी सत्र के पेपर 1 और पेपर 2 लिए जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार जेईई मेंस परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से जेईई मेन रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।

JEE Main Result 2023 Date: जेईई मेन रिजल्ट 2023 कब आएगा जानिए

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2023 सत्र 1 समाप्त हो गया है और अब उम्मीदवार जेईई मेन के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 3 फरवरी को जेईई मेन 2023 सत्र 1 के आंकड़े जारी किए। तदनुसार, 9 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। जेईई मेन 2023 की उत्तर कुंजी कल 2 फरवरी को जारी की गई थी। नीचे जेईई मेन 2023 रिजल्ट अपडेट और अन्य विवरण देखें।

जेईई मेन रिजल्ट 2023
जेईई मेन 2023 का रिजल्ट अगले हफ्ते जारी होने की उम्मीद है। जैसा कि जेईई मेन उत्तर कुंजी 2023 जारी किया गया है और एनटीए छात्रों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन के आधार पर जेईई अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेगा। जेईई उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी है।

जेईई मेंस आंसर की 2023 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

  1. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर पर जेईई मेंस आंसर की 2023 पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  3. जेईई मेंस आंसर की 2023 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी, उत्तरों का मिलान करें।
  4. जेईई मेंस आंसर की 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिन्ट आउट ले लें।

जेईई मेन 2023 परीक्षा विवरण
एनटीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल उम्मीदवारों में से लगभग 8.6 लाख पेपर 1 के लिए उपस्थित हुए, जो कि बीई/बीटेक पाठ्यक्रम के लिए है और लगभग 0.46 लाख उम्मीदवार पेपर 2 (बीएआर/बीप्लानिंग) के लिए उपस्थित हुए।

एनटीए ने बीई/बीटेक कोर्स के लिए पुरुष-महिला अनुपात भी साझा किया, 2.6 लाख से अधिक महिलाएं परीक्षा में शामिल हुईं, जबकि 6 लाख से अधिक पुरुष छात्रों ने पेपर दिया। पेपर 2 में भी पुरुष अनुपात अधिक था, 25 हजार पुरुष छात्र पेपर 2 के लिए उपस्थित हुए जबकि 21 हजार महिलाओं ने परीक्षा दी।

जेईई मेंस 2023 परीक्षा तिथि
जेईई मेन 2023 दो सत्रों- जनवरी और अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। सत्र 1 का समापन हो गया है। जेईई मेन सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 फरवरी 2023 से jeemain.nta.nic.in पर शुरू होगी। जेईई मेंस 2023 परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी।

JEE Mains Answer Key 2023 PDF Download जेईई मेंस आंसर की 2023 पीडीएफ डाउनलोड करेंJEE Mains Answer Key 2023 PDF Download जेईई मेंस आंसर की 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें

JEE Exam Tips 2023: जेईई परीक्षा की तैयारी कैसे करें जानिएJEE Exam Tips 2023: जेईई परीक्षा की तैयारी कैसे करें जानिए

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Main Result 2023 Date: JEE Main Result 2023 for Joint Entrance Examination (JEE) will be declared soon by the National Testing Agency (NTA). JEE Main Result 2023 is likely to be released on 6 February. Although the NTA has not yet announced the official date and time when the JEE Main 2023 result will be out. JEE Main Result 2023 will be released for Paper 1 and Paper 2 of January session. Candidates who appeared for the JEE Mains Exam 2023 can download the JEE Main Result 2023 Scorecard from the official website of NTA at jeemain.nta.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X