JEE Main Exam Date 2022 फाइनल जेईई मेन 2022 परीक्षा जून जुलाई में होगी, एडमिट कार्ड कब आएगा जानिए

JEE Main Exam Date 2022 एनटीए ने जेईई मेन 2022 परीक्षा को, सीबीएसई और राज्य बोर्ड परीक्षा के साथ टकराव के कारण स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए ने 6 अप्रैल 2022 को रात 11 बजे संयुक्त प्रवेश प

JEE Main Exam Date 2022 एनटीए ने जेईई मेन 2022 परीक्षा को, सीबीएसई और राज्य बोर्ड परीक्षा के साथ टकराव के कारण स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए ने 6 अप्रैल 2022 को रात 11 बजे संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2022 परीक्षा तिथियों को पुनः निर्धारित किया है। पहले सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा 2022 में 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 26, 28 और 29 जून को आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरे सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा 2022 में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2022 परीक्षा का पूरा शेड्यूल नीचे देखें।

JEE Main Exam Date 2022 फाइनल जेईई मेन 2022 जून जुलाई में होगी, एडमिट कार्ड कब आएगा जानिए

सीबीएसई व स्टेट बोर्ड्स के एग्जाम को देखते हुए एनटीए ने जेईई मेन 2022 परीक्षा तिथियों को एक बार फिर से बदल दिया है। पहली बार अप्रैल सेशन की तारीखें आगे बढ़ाने के बाद भी स्टूडेंट्स परेशान हो रहे थे। पहली बार जेईई मेन पेपर तिथियों में संशोधन के बाद भी जेईई मेन के अप्रैल व मई सेशन की तारीखें एनआईओएस सहित अन्य स्टेट बोर्ड्स से टकरा रही थीं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की। जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने उम्मीदवारों से प्राप्त कई अभ्यावेदनों के आधार पर जेईई मेन 2022 सत्र 1 और सत्र 2 की तारीखों को फिर से निर्धारित करने का निर्णय लिया है। जेईई मेन 2022 सत्र 1 के लिए पंजीकरण संपन्न हो गया है। उम्मीदवार 8 अप्रैल 2022 तक अपने फॉर्म को संपादित और संशोधित कर कर सकते हैं।

JEE Main Exam Date 2022 फाइनल जेईई मेन 2022 जून जुलाई में होगी, एडमिट कार्ड कब आएगा जानिए

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022
जेईई मेन के सेंटर अलॉट होना अभी बाकी हैं। यह भी तय है कि सभी स्टूडेंट्स को उनके शहर में ही परीक्षा केंद्र नहीं मिलेगा। छात्रों को एक शहर से दूसरे शहर के बीच यात्रा करनी ही पड़ेगी। इसलिए एनटीए ने जेईई मेन पेपर 2022 की तिथियों में दोबारा बदलाव किया है। इस क्लैश की वजह से छात्रों का अटैम्प्ट छूटने की पूरी आशंका थी। वहीं इस साल जेईई मेन चार की जगह दो सेशन में ही आयोजित हो रहा है। पिछले साल चार अटैम्प्ट के कारण छात्रों के पास काफी विकल्प थे। इस साल ये विकल्प भी खत्म हो गए हैं। नए शेड्यूल के मुताबिक अब जेईई मेन जून 2022 और को आयोजित किया जाएगा। इसी सप्ताह जेईई के परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी जाएगी। अप्रैल के चौथे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

जेईई मेन 2022 परीक्षा नोटिस
कई छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर जेईई मेन 2022 परीक्षा तिथि और उनकी बोर्ड परीक्षा 2022 तिथियों के बीच टकराव के संबंध में एजेंसी को #JEEPostponed के साथ टैग कर रहे थे। जिसके बाद अब एनटीए ने जेईई मेन 2022 परीक्षा तिथियों को पुनर्निर्धारित किया है। एनटीए द्वारा जेईई मेन की आधिकारिक आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2022 की नई तारीखों के साथ एक नोटिस भी जारी किया है।

यहां क्लैश कर रहा था पेपर
जेईई मेन मई सेशन 24 से 29 मई तक प्रस्तावित है। तेलंगाना व आंध्र बोर्ड का कैमिस्ट्री का पेपर 19 मई और पंजाब बोर्ड का मैथ्स का पेपर 21 मई को होगा। ओडिशा बोर्ड का मैथ्स का पेपर 19, सीबीएसई बायोलॉजी का पेपर 30, तमिलनाडु बोर्ड का फिजिक्स का पेपर 20 व बायोलॉजी का पेपर 23 मई को होगा। आईएससीई बोर्ड के कुछ एग्जाम्स मई मेन की तारीखों के आसपास आयोजित किए जाएंगे।

इधर भी हो रहा था टकराव
जेईई मेन का अप्रैल सेशन 21 अप्रैल से शुरू होगा। वहीं एनआईओएस का फिजिक्स का पेपर 18, कैमिस्ट्री का 20, अंग्रेजी का 22, मैथ्स का 26, बायोलाॅजी का 28 अप्रैल को होगा। केरल बोर्ड का कंप्यूटर साइंस का पेपर 22, इंग्लिश का 23 और 26 अप्रैल को फिजिक्स का पेपर प्रस्तावित है। कर्नाटक बोर्ड, पंजाब बोर्ड, सीबीएसई, आंध्र बोर्ड और ओडिशा बोर्ड के कुछ पेपर भी अप्रैल मेन सेशन के आसपास ही आयोजित किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया कैंपेन
तारीखों में परिवर्तन करने के लिए छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी कैंपन चलाया है। इसको बड़ा समर्थन भी मिला। हालांकि फिलहाल स्टेट बोर्ड ने तारीखों में परिवर्तन नहीं किया है। जानकारों का मानना है कि स्टेट बोर्ड आसानी से तारीखों में बदलाव कर सकते हैं। एनटीए एक बार पहले ही शेड्यूल बदल चुका है। लेकिन छात्रों की लगातार मांग को देखते हुए एनटीए ने एक बार फिर से जेईई मेन परीक्षा 2022 की तिथियां बदली है।

NEET JEE Free Coaching दिल्ली सरकार की सार्थक पहल, मिलेगी नीट जेईई की फ्री कोचिंगNEET JEE Free Coaching दिल्ली सरकार की सार्थक पहल, मिलेगी नीट जेईई की फ्री कोचिंग

World Health Day 2022 विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम, इतिहास और महत्व समेत पूरी डिटेलWorld Health Day 2022 विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम, इतिहास और महत्व समेत पूरी डिटेल

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Main Exam Date 2022: NTA has postponed JEE Main 2022 exam due to conflict with CBSE and state board exams. Along with this the National Testing Agency NTA has rescheduled the Joint Entrance Exam JEE Main 2022 Exam Dates on 6th April 2022 at 11 PM. JEE Main exam 2022 for the first session will be held on June 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 26, 28 and 29. Whereas JEE Main exam for the second session will be held in 2022 on 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 and 30 July. Check below the complete schedule of JEE Main 2022 exam.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X