JEE Main Exam 2022 Guidelines Dress Code Rules जेईई मेन परीक्षा दिशानिर्देश ड्रेस कोड नियम समेत पूरी डिटेल

JEE Main Exam 2022 Timings Guidelines Dress Code Rules राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा 2022 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 के साथ ही जेईई मेन 2022 परीक्षा दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं।

JEE Main Exam 2022 Timings Guidelines Dress Code Rules राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा 2022 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 के साथ ही जेईई मेन 2022 परीक्षा दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जेईई मेन परीक्षा दिन के लिए दिशानिर्देश ऑनलाइन जारी किए गए हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2022 के लिए उपस्थित होने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा के दिन दिशानिर्देशों में जेईई मेन 2022 के लिए ड्रेस कोड, क्या करें और क्या न करें शामिल हैं। इसके अलावा जेईई मेन परीक्षा के लिए उपस्तिथ होने वाले सभी उम्मीदवारों को कोरोनावायरस महामारी COVID-19 के नियमों का भी पालन करना होगा। जेईई मेन 2022 परीक्षा दिन के दिशानिर्देश नीचे दिए गए हैं।

JEE Main Exam 2022 Guidelines Dress Code Rules जेईई मेन परीक्षा दिशानिर्देश ड्रेस कोड नियम आदि

जेईई मेन 2022 परीक्षा दिशानिर्देश

  • उम्मीदवारों को समय से पहले से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करना चाहिए।
  • गेट बंद होने के समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • प्रत्येक उम्मीदवार वैध पहचान प्रमाण के साथ जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 साथ ले जाएं।
  • जेईई मेन्स 2022 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने से पहले उम्मीदवारों को स्व-घोषणा पत्र भरना होगा।
  • COVID-19 दिशानिर्देशों के तहत, उम्मीदवारों को मास्क और सैनिटाइज़र साथ रखना होगा।
  • परीक्षा केंद्र और परीक्षा स्थल पर उम्मीदवारों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
  • स्क्रिबल पेपर परीक्षा केंद्र द्वारा प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ कोई पेपर नहीं ले जाएंगे।
  • पीडब्ल्यूडी वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी एक पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

जेईई मेन 2022 उम्मीदवारों के लिए सलाह

  1. उम्मीदवारों को जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 रिलीज की तारीख और समय के साथ-साथ स्थल के विवरण की सावधानीपूर्वक जांच करनी होगी।
  2. किसी भी उम्मीदवार को जेईई मेन परीक्षा केंद्र पर कोई अनुचित साधन या अभ्यास नहीं अपनाना चाहिए।
  3. परीक्षा के दिन समय पर पहुंचने के लिए उम्मीदवार एक दिन पहले जेईई मेन परीक्षा केंद्र 2022 पर विजिट करना चाहिए।
  4. उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन जेईई मेन्स ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
  5. आधिकारिक वेबसाइट पर अधिकारियों द्वारा जेईई मेन्स के लिए ड्रेस कोड की घोषणा की गई है।
  6. उम्मीदवारों को जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2022 के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध आईडी प्रूफ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।

जेईई मेन्स 2022 सत्र 1 परीक्षा के बाद सत्र 2 का पेपर भी होगा। जेईई मेन 2022 को स्थगित करने की मांग करने वाले छात्रों के बीच परीक्षा समय पर आयोजित की जा रही है। सभी को सलाह दी जाती है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए कृपया परीक्षा के नियमों का पालन करें। करियर इंडिया जेईई उम्मीदवारों को उनके पेपर के लिए शुभकामनाएं देता है।

JEE Main 2022 Admit Card Download link एनटीए ने जेईई मेंस 2022 फेज 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए JEE Main 2022 Admit Card Download link एनटीए ने जेईई मेंस 2022 फेज 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए

NIPER JEE 2022 Result Declared: एनआईपीईआर ने जेईई रिजल्ट 2022 आज घोषित, यहां करें चेक NIPER JEE 2022 Result Declared: एनआईपीईआर ने जेईई रिजल्ट 2022 आज घोषित, यहां करें चेक

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Main Exam 2022 Timings Guidelines Dress Code Rules : National Testing Agency has released JEE Main 2022 Exam Guidelines along with JEE Main Admit Card 2022 for JEE Main Exam 2022. JEE Main Admit Card 2022 is available on the official website of NTA at jeemain.nta.nic.in. The guidelines for JEE Main exam day include dress code, do's, don'ts and coronavirus pandemic COVID-19 rules for candidates.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X