जेईई मेंस 2022 के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, जानिए अपडेट

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही जी मेंस 2022 (JEE Main 2022) के एडमिट कार्ड निकालने वाली है। जेईई मेंस के एडमिट कार्ड आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर मिलेगा, जहां से आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। पहले की खबरों के अनुसार जेईई मेंस 2022 का एडमिट कार्ड जून के दूसरे हफ्तें में रिलीज होने था। अब इसकी रिलीज डेट 11 जून बताई जा रही है। जिसके मुताबिक जी मेंस 2022 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है। जेईई मेंस 2022 के फेज 1 की परीक्षा 20 जून से 29 जून तक चलेंगी। इस साल इसकी परीक्षा भारत के 501 शहरों में होगी, और इसी के साथ 25 विदेश सेंटर में भी होंगी।

जेईई मेंस 2022 के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, जानिए अपडेट

कैसे करें जेईई मेंस 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड

फिलहाल जेईई मेंस 2022 का एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही होने वाला है। तो आइए आपको चरणों के माध्यम से समझाए कि कैसे करना है जेईई मेंस का एडमिट कार्ड डाउनलोड...

चरण 1: जेईई मेंस का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाना है।

चरण 2: वहा आपको एडमिट डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिखेगा, आपको इस पर क्लिक करना है।

चरण 3: आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी है जैसे- आवेदन पत्र का नंबर और आपकी जन्मतिथि या पासवर्ड।

चरण 4: जरूरी सभी जानकारी डालते ही आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।

चरण 5: परीक्षा में प्रवेश के लिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना न भूलें।

परीक्षार्थीयों को सलाह है कि एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें ताकि उन्हें परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

जेईई मेंस 2022 फेज 2 आवेदन शुरु

जेईई मेंस 2022 के फेज 2 के लिए आवेदन कल से यानी 1 जून 2022 से हो गया है। फिलहाल इसकी आखिरी तिथि 30 जून है। साथ ही आपको बता दें कि इसके फेज 2 की परीक्षा 21 जुलाइ से 30 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JEE Mains 2022 phase 1 admit card is expected to release soon. Expected date of JEE Mains 2022 is 11 June. Exams of JEE Main 20222 will be held 20th june till 29th june.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X