Indian Navy Admit Card 2021 Download Link: भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें

Indian Navy Tradesman Admit Card 2021 Download Link: भारतीय नौसेना ने इंडियन नेवी ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने मुंबई क्षेत्र में सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन किया है, वह इंडियन

By Careeerindia Hindi Desk

Indian Navy Tradesman Admit Card 2021 Download Link: भारतीय नौसेना ने इंडियन नेवी ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने मुंबई क्षेत्र में सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन किया है, वह इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in से भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर नीचे भी दिया गया है।

Indian Navy Admit Card 2021: भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें

भारतीय नौसेना नोटिस के अनुसार, भारतीय नौसेना मुंबई क्षेत्र में सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा 27 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी। भारतीय नौसेना प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, समय और अन्य विवरण दिए गए हैं।

Indian Navy Admit Card 2021: भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर इंडियन नेवी एडमिट कार्ड 2021 के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड लाना होगा, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, या ड्राइविंग लाइसेंस आदि शामिल हैं।

Indian Navy Tradesman Admit Card 2021 Released Indian Navy Tradesman Admit Card 2021 Download Link

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें?

  • भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ज्वाइन नेवी में वेज़ टू जॉइन, सिविलियन्स और ट्रेड्समैन मेट टीएमएम पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, इसमें इंडियन नेवी एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज करनी होगी।
  • इंडियन नेवी ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

बता दें कि भारतीय नौसेना ने 22 फरवरी से 7 मार्च 2021 तक विभिन्न कमांडों पर ग्रुप सी, अराजपत्रित औद्योगिक के रूप में वर्गीकृत ट्रेड्समैन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।

Career After 12th: भारतीय नौसना में 12वीं के बाद पायलट कैसे बनें?Career After 12th: भारतीय नौसना में 12वीं के बाद पायलट कैसे बनें?

Merchant Navy में करियर कैसे बनाएं, जानिए कोर्स कॉलेज जॉब और सैलरीMerchant Navy में करियर कैसे बनाएं, जानिए कोर्स कॉलेज जॉब और सैलरी

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1159 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से 710 रिक्तियां पूर्वी नौसेना कमान के लिए हैं, पश्चिमी नौसेना कमान के लिए 324 और दक्षिणी नौसेना कमान के लिए 125 पद निर्धारित किए गए हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Indian Navy Tradesman Admit Card 2021 Download Link: Indian Navy has issued Indian Navy Tradesman Admit Card 2021. Candidates who have applied for Civilian Entrance Test in Mumbai Region can download Indian Navy Tradesman Admit Card from the official website of Indian Navy at joinindiannavy.gov.in. The direct link to download Indian Navy Tradesman Admit Card is also given below on this page.According to the Indian Navy notice, the Civilian Entrance Test Exam will be conducted on 27 July 2021 in the Indian Navy Mumbai Zone. The exam centre, timing and other details are given in the Indian Navy Admit Card.Candidates must bring Indian Navy Admit Card 2021 to the exam center along with a valid photo ID card which includes Aadhaar card, PAN card, Voter ID, Passport, or Driving license etc.How to Download Indian Navy Tradesman Admit Card 2021?Visit the official website of Indian Navy at joinindiannavy.gov.in.On the homepage click on WAY TO JOIN, CIVILIANS AND TRADESMAN MAT TMM IN JOIN NAVY.A new page will open on your screen, click on Indian Navy Admit Card.Now you have to enter your registration number and date of birth etc.Download Indian Navy Tradesman Admit Card 2021 and take a print out of it.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X