IIM CAT Registration 2018: CAT-2018 (कॉमन एडमिशन टेस्ट 2018) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज (8 अगस्त) से शुरू हो गई है। अगर आप CAT-2018 के लिए आवेदन करना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। कैट-2018 के रजिस्ट्रेशन 8 अगस्त 2018 से शुरू होंगे और 19 सितंबर 2018 तक किए जा सकेंगे। वहीं कैट-2018 की परीक्षा 25 नवंबर को होगी। आपको बता दें कि इस बार कैट परीक्षा 2018 का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता (IIM-C) द्वारा किया जा रहा है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता (IIM-C) के प्रोफेसर सुमंत बसु ने अभी हाल ही में कैट-2018 के बारे में ऑफिसियल जानकारी देते हुए बताया कि 8 अगस्त 2018 से शुरू होंगे और 19 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इस बार कैट की परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। कंप्यूटर आधआरित होने वाली कैट-2018 परीक्षा देश के कुल 147 शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रोफेसर सुमंत ने आगे बताया कि कैट 2018 के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के रूप में चार शहरों को चुनने का विकल्प दिया जाएगा। परीक्षा और केंद्र की जानकारी 19 सितंबर के बाद ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर से 25 नवंबर 2018 तक जारी किए जा सकेंगे।
आवेदन करने से पहले जानिए कैट-2018 की 5 जरूरी बातें-
1. एग्जाम के लिए चार शहरों को चुनना पड़ेगा-
कैट-2018 एग्जाम सेंटर के लिए अभ्यर्थियों को चार शहरों को चुनना पडे़गा। अभ्यर्थी अपनी प्राथमिकता के अनुसार चार शहरों को चुन सकते है। परीक्षा केंद्र की जानकारी 19 सितंबर के बाद ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। ये जरूरी नही है कि अभ्यर्थी को उनकी प्राथमिकता के आधार पर ही परीक्षा शहर दिए जाएंगे, उन चार सेलेक्टेड शहरों में से कोई भी परीक्षा के लिए चुना जा सकता है। हालांकि ऐसा बहुत ही कम होता है, अधिकतर उम्मीदवारों को उनकी पहली प्राथमिकता को ही परीक्षा केंद्र के रूप में आवंटित किया जाता है।
2.रजिस्ट्रेशन फीस-
उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से ही किया जा सकेगा।
4.टेस्ट ट्यूटोरियल भी होगा उपलब्ध-
अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रोसेस समझने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर टेस्ट फॉर्मेट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। टेस्ट फॉर्मेट ऑफिसियल वेबसाइट से 17 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। अगर आपको कैट-2018 एग्जाम या रजिस्ट्रेशन कोई समस्या आ रही है तो आप कैट हेल्प डेस्क से ईमेल और फोन के माध्यम से संपर्क कर सकते है।
5.कैट-2018 एग्जाम पैटर्न-
कैट की परीक्षा कुल 180 मिनट की होगी, जिसमें प्रत्येक सेक्शन के लिए 60 मिनट दिए जाएंगे। अभ्यर्थी जब चाहे तब किसी दूसरे सेक्शन के प्रश्नों को भी हल कर सकते है। इन तीन सेक्शन से पूछे जाएंगे प्रश्न-
-वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रेहेंशन
-डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग
-क्वांटिटेटिव एबिलिटी


Click it and Unblock the Notifications











