ICSI CS June Session Registration 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया - आईसीएसआई (ICSI) द्वारा जून सत्र की कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी 2023 से शुरू की गई थी। जिसकी आज यानी 25 मार्च 2023 अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं किया है वह आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिया गया है।
आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल की जून सत्र की परीक्षा का आयोजन 1 जून से 10 जून 2023 के बीच किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल तक खुली है लेकिन लेट फीस के साथ। 25 मार्च से पहले-पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों को लेट फीस का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है लेकिन 25 मार्च के बाद जो भी उम्मीदवार आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा के लिए आवेदन करता है तो उसे लेट फीस का भुगतान करना होगा।
ICSI CS June Session Registration 2023 Direct Link

सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल की परीक्षा फीस
आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि सीएस परीक्षा के प्रत्येक मॉड्यूल का परीक्षा शुल्क 1200 रुपये है। यदि आप 25 मार्च के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करते हैं तो आपको लेट फीस का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के साथ 250 रुपये की लेट फीस शुल्क का भुगतान करना है।
आईसएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल: महत्वपूर्ण तिथि
सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल आवेदन तिथि - 26 फरवरी 2023
अंतिम तिथि (बिना लेट फीस के साथ) - 25 मार्च 2023
अंतिम तिथि (लेट फीस के साथ) - 9 अप्रैल
परीक्षा तिथि - 1 जून से 9 जून 2023
आधिकारिक वेबसाइट - icsi.edu
लेट फीस - 250 रुपये
आईसएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल: दस्तावेज
- आवेदक का फोटो (पासपोर्ट साइज)
- हस्ताक्षर
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र या कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
- योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र
- वैध आईडी प्रूफ
आईसएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल: आवेदन प्रक्रिया
चरण 1 - सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल जून सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- नए खुले पेज पर आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी और ईमेल, मोबाइल नंबर आदि भर कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
चरण 4 - क्रिएट किए लॉगिन विवरण से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
चरण 5 - आवश्यक सारी जानकारी और दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
चरण 6 - फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 7 - उम्मीदवार सुरक्षा के लिए आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट भी लें।


Click it and Unblock the Notifications











