ICSI CSEET Result August 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET 2020) का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। जो छात्र सीएसईईटी 2020 परीक्षा के लिए उपस्तिथ हुए, वह आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर सीएसईईटी रिजल्ट 2020 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

आईसीएसआई ने पहली सीएसईईटी 2020 परीक्षा 27 और 30 अगस्त, 2020 को आयोजित की थी। एस्पिरेंट्स को अपने-अपने घरों से कोरोनावायरस महामारी के कारण परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी।
आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2020 ऐसे चेक करें
1. सबसे पहले आप आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं
2. होमपेज पर आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2020 ई-मार्क शीट डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें
3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, इसमें आपको लॉग इन कर के अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे
4. आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2020 स्क्रीन पर दिखाई देगा, रिजल्ट में दिए गए विवरण की जांच करें
5. आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2020डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट लें।
ICSI CSEET Result August 2020 Check Online Direct Link
आईसीएसआई हर साल दो बार सीएसईईटी आयोजित करता है। सीएसईईटी परीक्षा का दूसरा सत्र 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। आईसीएसआई ने पहले सीएसईईटी (अगस्त 2020) को दूरस्थ रूप से संचालित मोड में आयोजित किया है। परीक्षा के विवा-वॉयस हिस्से को हटाने का भी फैसला किया है। आधिकारिक परिणाम नोटिस में लिखा है, "परिणाम के साथ-साथ उम्मीदवार के विषय-वार अंक संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर देख सकते हैं।
इसमें यह भी लिखा गया है कि सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा के औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर अपलोड किए गए हैं। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवार मार्क्स डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई हार्ड कॉपी डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











