ICSE Class 10 Board Exam Date Sheet: आईसीएसई परीक्षा डेट शीट जारी, देखें कब-कौन सी होगी परीक्षा, सूची यहां

ICSE Date Sheet 2025 Released: सीबीएसई द्वारा बीते दिनों शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट जारी किया गया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल जारी होने के बाद लाखों छात्र-छात्राएं काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा आईसीएसई डेट शीट की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा डेट शीट जारी कर दी गई है।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 2025 में होने वाली आईसीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए आधिकारिक तौर पर आईसीएसई डेट शीट जारी कर दी है। सीआईएससीई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से शुरू होंगी और अंतिम परीक्षा 27 मार्च को आयोजित की जायेगी। छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisceboard.org से पीडीएफ प्रारूप में विस्तृत समय सारिणी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईसीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें

कब से होंगी आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2025? ICSE Class 10 Board Exam Date Sheet

बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अपनी अच्छी और बेहतरीन तैयारी के लिए सीआईएससीई बोर्ड समय सारिणी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इस घोषणा के साथ ही छात्रों को अपनी तैयारी तेज करनी होगी। आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षाएं सुबह केवल सुबह की पाली में आयोजित की जायेगी। सुबह की पाली दो अलग अलग समय यानी कुछ परीक्षाएं 9 बजे से और कुछ परीक्षाएं 11 बजे से शुरू होंगी।

सीआईएससीई बोर्ड द्वारा छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जायेगा। सुबह की पाली में प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिरक्त समय 9 बजे की परीक्षा से पूर्व 8.45 बजे होगी। वहीं 11 बजे की पाली में परीक्षा वाले दिन प्रश्न पत्रों के लिए अतिरिक्त समय 10.45 बजे शुरू होगी। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे निर्धारित हैं।

सीआईएससीई टाइम टेबल के साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के दिन के लिए खास दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। परीक्षा के दिन इन निर्देशों का छात्रों को पालन करना होगा। इन दिशा-निर्देशों में छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए अपना आईसीएसई कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड 2025 और आईडी कार्ड लाना होगा।

आईसीएसई टाइम टेबल 2025 कैसे डाउनलोड करें?

आईसीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है-

स्टेप 1. सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisceboard.org पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर "Examination" सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. "Class 10th ICSE Date Sheet 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. पीडीएफ फॉर्मेट में आईसीएसई डेट शीट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5. आईसीएसई डेट शीट डाउनलोड करें
स्टेप 6. भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट लें।

ICSE Date Sheet 2025 Class 10 कब क्या है परीक्षा देखें यहां

दिनांक, दिनविषयसमय
मंगलवार, 18 फरवरीअंग्रेजी भाषा का पेपर 1 (2 घंटे)सुबह 11 बजे
शुक्रवार, 21 फरवरीअंग्रेजी साहित्य का पेपर 2 (2 घंटे)सुबह 11 बजे
शनिवार, 22 फरवरीकला पेपर 1 (स्टिल लाइफ) (3 घंटे)सुबह 9 बजे
सोमवार, 24 फरवरीकला पेपर 2 (प्रकृति चित्रण/पेंटिंग) (3 घंटे)सुबह 9 बजे
मंगलवार, 25 फरवरीभाषाएँ: एओ-नागा, असमिया, बंगाली, जोंगखा, आदि (3 घंटे)सुबह 11 बजे
शुक्रवार, 28 फरवरीअर्थशास्त्र (समूह II ऐच्छिक) (2 घंटे)सुबह 11 बजे
शनिवार, 1 मार्चकला पेपर 3 (मूल रचना) (3 घंटे)सुबह 9 बजे
मंगलवार, 4 मार्चगणित (3 घंटे)सुबह 11 बजे
गुरुवार, 6 मार्चहिंदी (3 घंटे)सुबह 11 बजे
शनिवार, 8 मार्चरोबोटिक्स और अन्य (2 घंटे)सुबह 11 बजे
सोमवार, 10 मार्चइतिहास और नागरिक शास्त्र - एच.सी.जी. पेपर 1 (2 घंटे)सुबह 11 बजे
बुधवार, 12 मार्चभूगोल - एच.सी.जी. पेपर 2 (2 घंटे)सुबह 11 बजे
सोमवार, 17 मार्चभौतिकी - विज्ञान पेपर 1 (2 घंटे)सुबह 11 बजे
मंगलवार, 18 मार्चकला पेपर 4 (अनुप्रयुक्त कला) (3 घंटे)सुबह 9 बजे
बुधवार, 19 मार्चसमूह III ऐच्छिक-खंड ए (2 घंटे)सुबह 11 बजे
शुक्रवार, 21 मार्चरसायन विज्ञान - विज्ञान पेपर 2 (3 घंटे)सुबह 11 बजे
सोमवार, 24 मार्चजीव विज्ञान - विज्ञान पेपर 3 (2 घंटे)सुबह 11 बजे
बुधवार, 26 मार्चवाणिज्यिक अध्ययन (2 घंटे)सुबह 11 बजे
गुरुवार, 27 मार्चपर्यावरण विज्ञान (2 घंटे)सुबह 11 बजे
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
ICSE Date Sheet 2025 released. CISCE Class 10 Board Exam Time Table available at cisceboard.org. Check the full ICSE 10th schedule here and download the PDF link. Details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+