आईसीएमएआई सीएमए जून 2023 इंटर, फाइनल और फाउंडेशन के लिए परीक्षा की तारीख icmai.in पर जारी डेटशीट के मुताबिक, फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 2 जुलाई, 2023 को आयोजित की जाएगी। आईसीएमएआई सीएमए परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 1 मई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि आईसीएमएआई सीएमए इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षा 1 जुलाई से 8 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। आईसीएमएआई सीएमए अंतिम परीक्षा पहली पाली में- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और आईसीएमएआई सीएमए इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आईसीएमएआई सीएमए इंटर, फाइनल और फाउंडेशन कोर्सेज के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मई, 2023 तक है।
आईसीएमएआई की आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीएमए फाउंडेशन जून 2023 परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर केंद्र आधारित आयोजित की जाएगी। जिसमें की प्रत्येक पेपर में 2 अंकों के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। जबकि प्रत्येक सत्र में 200 अंकों के कुल 100 एमसीक्यू होंगे।
आईसीएमएआई सीएमए जून 2023
- सीएमए फाउंडेशन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि- 2 मई 2023
- सीएमए इंटर, अंतिम परीक्षा की अंतिम तिथि- 1 मई, 202
- सीएमए फाउंडेशन परीक्षा तिथि 2023- 2 जुलाई 2023
- सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा की तारीख 2023- 1 जुलाई से 8 जुलाई 2023
- सीएमए इंटर और फाइनल रिजल्ट की तारीख 2023- 12 सितंबर 2023
आईसीएमएआई सीएमए इंटर, फाइनल और फाउंडेशन कोर्स फीस
आईसीएमएआई सीएमए उम्मीदवार के लिए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा शुल्क ₹1200/- जबकि विदेशी उम्मीदवारों के लिए आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन कोर्स की फीस $60 है। दरअसल, सीएमए फाइनल परीक्षा फॉर्म की फीस केवल एक ग्रुप के लिए ₹1400/- और विदेशी केंद्रों के लिए $100 है और दो समूहों के लिए अंतर्देशीय केंद्र शुल्क ₹2800/- है और विदेशी केंद्र शुल्क $100 है। जबकि आईसीएमएआई सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क समूह ए के लिए ₹1200/- और विदेशों के लिए 90 है और दो समूहों के लिए के लिए ₹2400/- और विदेशी केंद्रों के लिए $ 90 है।


Click it and Unblock the Notifications











