ICMAI CMA Admit Card 2022 Download Link इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ICMAI ने जून 2022 सत्र परीक्षा के लिए CMA एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। CMA फाइनल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए आज 22 जून को सीएमए एडमिट कार्ड 2022 जारी किया गया है। जो छात्र आईसीएमएआई सीएमए परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ होंगे, वह आधिकारिक वेबसाइट icmai.in से सीएमए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। सीएमए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।

ICMAI CMA एडमिट कार्ड 2022 जून टर्म परीक्षा के लिए जारी किया गया है। सीएमए परीक्षाएं 27 जून 2022 से शुरू होने वाली हैं। कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम पेपर 3 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा। CMA जून की परीक्षा भी सभी छात्रों के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीएमए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया नीचे दी गई है।
ICMAI CMA Admit Card 2022 Download Link
आईसीएमएआई सीएमए एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें जानिए
चरण 1: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर आईसीएमएआई सीएमए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आईसीएमएआई सीएमए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
चरण 4: आईसीएमएआई सीएमए एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें।
चरण 5: आईसीएमएआई सीएमए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
उम्मीदवारों को एक वैध फोटो आईडी प्रूफ के साथ इस सीएमए एडमिट कार्ड 2022 की एक हार्ड कॉपी परीक्षा हॉल में ले जानी चाहिए। इसके बिना, उन्हें परीक्षा लिखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। ICMAI CMA परीक्षा के बारे में अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
JEE Main 2022 Admit Card Download link एनटीए ने जेईई मेंस 2022 फेज 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए