इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) सीए (CA) फाइनल परीक्षा 2022 का रिजल्ट शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 की शाम या 16 जुलाई 2022 को जारी कर सकती है। सीए फाइनल परीक्षा मई 2022 में आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट आईसीएआई द्वारा आज 15 जुलाई या फिर 16 जुलाई को जारी किया जा सकता है। सीए फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीए फाइनल रिजल्ट 2022 को लेकर आधिकारिक तौर पर आईसीएआई और आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने सूचना जारी कर रिजल्ट की डेट फाइनल की है। आइए जाने-

आईसीएआई ने सीए रिजल्ट को लेकर जारी की सूचना
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए (CA) फाइनल परीक्षा के रिजल्ट को लेकर आधिकारिक तौर पर हाल ही में एक सूचना जारी की है। जारी इस सूचना के अनुसार सीए फाइनल परीक्षा जो मई में आयोजित की गई थी उसका रिजल्ट शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 की शाम या 16 जुलाई 2022 को जारी किया जा सकता है। सीए फाइनल परीक्षा 14 मई से 30 मई 2022 में आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट आईसीएआई द्वारा आज 15 जुलाई की शाम या फिर कल यानी 16 जुलाई की सुबह को जारी किया जाएगा।
आईसीएआई ने ये सूचना अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की। इसी के साथ आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने भी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से ये सूचना साझा की।
किन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
सीए फाइनल परीक्षा 2022 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई वेबसाइट के माध्मय से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
1. icaiexam.icai.org
2. caresults.icai.org
3. icai.nic.in
कैसे करें आईसीएआई सी फाइनल रिजल्ट 2022 डाइनलोड
सी फाइनल रिजल्ट 2022 डाइनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org
और icai.nic.in पर जाना है।
वेबसाइट पर आपको एक सीए फाइनल मई 2022 रिजल्ट का एक लिंक दिखेगा।
आपको दिए गए इस लिंक पर क्लिक करना है।
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
नए खुले इस पेज पर आपको लॉगिन विवरण भर कर लॉगिन करना है।
आपका परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीम पर आ जाएगा।
अपने आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट भी जरूर ले।
सीए नवंबर 2022 परीक्षा की तिथि
आईसीएआई ने सीए नवंबर परीक्षा 2022 की तिथि भी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा 1 नवंबर 2022 को और सीए इंटर परीक्षा 2 नवंबर 2022 से शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











