Haryana HTET एडमिट कार्ड 2021 bseh.org.in पर जारी

How To Download Haryana HTET Admit Card 2021 हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, बीएसईएच द्वारा आज 11 दिसंबर 2021, शनिवार को दोपहर 12 बजे एचटेट हॉल टिकेट 2021 जारी किया गया।

By Careerindia Hindi Desk

Haryana HTET Admit Card 2021 हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, बीएसईएच द्वारा आज 11 दिसंबर 2021, शनिवार को दोपहर 12 बजे एचटेट हॉल टिकेट 2021 जारी किया गया। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एचटेट एडमिट कार्ड 2021 bseh.org.in पर जारी किया गया है। हरियाणा एचटेट परीक्षा 2021 में 18 और 19 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों एन एचटेट परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से एचटेट एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। एचटेट हॉल टिकेट 2021 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण नीचे देखें।

Haryana HTET एडमिट कार्ड 2021 bseh.org.in पर जारी

एचटेट परीक्षा हर साल कक्षा 1 से 8 के छात्रों के लिए स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए एक पात्रता परीक्षा है। एचटेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए चयनित किया जाता है। एचटीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे साझा किया गया है।

उम्मीदवार यदि अपने एचटेट एडमिट कार्ड 2021 में किसी भी तरह की विसंगतियां पाते हैं तो वह 13 दिसंबर 2021 शाम पांच बजे तक बीएसईएच हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। एचटेट एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।

HTET Admit Card 2021 Download Link

एचटेट एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें
बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध 'एचटीईटी पंजीकरण' लिंक पर जाएं।
एचटीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड लिंक पर जाएं।
लॉगइन के लिए पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चर कोड दर्ज करें।
एचटेट एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

पंजीकरण प्रक्रिया 15 नवंबर, 2021 को शुरू हुई और 3 दिसंबर, 2021 को समाप्त हुई। उम्मीदवार के विवरण, तस्वीर, अंगूठे के निशान और हस्ताक्षर से संबंधित किसी भी विसंगति को तुरंत बोर्ड को सूचित किया जाना चाहिए। एचटीईटी एडमिट कार्ड 2021 और परीक्षाओं के बारे में अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

सरकारी नौकरी की परीक्षा में मिलेगी सफलता, गांठ बांध लें ये 7 बातेंसरकारी नौकरी की परीक्षा में मिलेगी सफलता, गांठ बांध लें ये 7 बातें

सरकारी नौकरी का इंटरव्यू पहली बार में होगा क्लियर, ध्यान रखें ये 5 बातेंसरकारी नौकरी का इंटरव्यू पहली बार में होगा क्लियर, ध्यान रखें ये 5 बातें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Haryana HTET Admit Card 2021 Download Link Haryana Board of School Education, BSEH released HTET Hall Ticket 2021 today, 11th December 2021, Saturday at 12 noon. HTET Admit Card 2021 Released at bseh.org.in HTET Exam 2021 will be conducted in offline mode on 18th and 19th December.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X