Himachal Pradesh HPTET Result 2020 / हिमाचल टीईटी रिजल्ट 2020: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) एचपीबीओएसई ने एचपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) एचपीटीईटी रिजल्ट 2020 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार एचपी टीईटी परीक्षा 2020 के लिए उपस्तिथ हुए, वह हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से हिमाचल प्रदेश टीईटी रिजल्ट 2020 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही करियर इंडिया हिंदी के पेज पर पर हिमाचल प्रदेश एचपीटीईटी रिजल्ट 2020 मोबाइल पर चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
Click Here For Himachal Pradesh HPTET Result 2020 Check Online Direct Link

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक योग्य प्रमाण पत्र मिलेगा जो उन्हें राज्य-आधारित स्कूलों में शिक्षकों के रूप में नौकरी के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा। योग्य उम्मीदवारों का एक टीईटी प्रमाण पत्र सात साल के लिए मान्य होगा।
एचपीटीईटी रिजल्ट 2020: ऐसे करें चेक
चरण 1: सबसे पहले एपीबीओएसई की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाए।
चरण 2: वेहसाइट के होमपेज पर उपलब्ध एपीटीईटी रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: उम्मीदवार मांगी हुई जानकारी डालकर लॉगिन करें।
चरण 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 5: रिजल्ट को चेक कर लें और आगे के लिए प्रिंट निकाल लें।
25 से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने के लिए कुल 48,713 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत 42.52 प्रतिशत और गैर-मेडिकल में सबसे खराब 8.95 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी।


Click it and Unblock the Notifications











