हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन- एचपीबीओएसई ने बुधवार, 29 जून 2022 को कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इसी के साथ एचपीबीओएसई ने कक्षा 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट की भी घोषणा की है। एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 29 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल 2022 को समाप्त हुई। परीक्षा का रिजल्ट आज हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जा चुका है। छात्र अपनी रिजल्ट एचपीबीओएसई की वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। लंबे समय से बोर्ड परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार आज आखिरकार खत्म हुआ।
इस साल 10वीं के बोर्ड रिजल्ट में दो लड़कियों ने टॉप किया है। प्रियंका शर्मा और देवांगी शर्मा ने एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट में 700 में 693 अंक प्राप्त कर परीक्षा में शीर्ष स्थान अपने नाम किया।

एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं टॉपर्स लिस्ट
| रैंक | नाम | अंक |
| 1st | प्रियंका शर्मा | 693/ 700 |
| 1st | देवांगी शर्मा | 693/ 700 |
इस साल के पास प्रतिशत की बात करें तो एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं का 2022 का पास प्रतिशत 87.5 प्रतिशत है।
एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट टॉपर्स लिस्ट के साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया हैं। आप आसानी बोर्ड की वेबसाइट से टॉपर्स लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले साल (2019) की टॉपर्स लिस्ट
| रैंक | नाम | अंक |
| 1st | अथर्व ठाकुर | 691 / 700 |
| 2nd | पारस | 690 / 700 |
| 2nd | ध्रुव शर्मा | 690 / 700 |
इसी के साथ 2019 के पास प्रतिशत की बात करें तो उस साल एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत 60.97 प्रतिशत था।
पिछले साल के पास प्रतिशत
एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं का 2021 का पास प्रतिशत 99.7 प्रतिशत था। कोरोना के चलते साल 2021 में परीक्षा नहीं करवाई गई थी। छात्रों को उनेक इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर आगे प्रोमोट किया गया था। इससे एक साल पहले कि बात करें तो 2020 में एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 68.11 प्रतिशत था। साल 2019 में में पास प्रतिशत 60.97 प्रतिशत था।
पिछले साल के पास प्रतिशत को देख कर पता लगता है कि पिछले सालों के मुकाबले इस साल छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











