हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश द्वारा कक्षा 12वीं के भाषा के विषयों के टर्म 2 के सिलेबस जारी किए जा चुकें है, भाषा के इन विषयों में संस्कृत विषय भी शामिल है। बोर्ड द्वारा ये सिलेबस काफी समय पहले जारी कर दिए गए थे। छात्रों को बता दें कि बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध है। बोर्ड द्वारा सिलेबस टर्म 1 और टर्म 2 के अनुसार जारी किया जाता है। बोर्ड छाभत्रों की परीक्षा का आयोजन टर्म के अनुसार करती है और उसी के अनुसार सिलेबस भी जारी किया जाता है ताकि छात्रों को किसी प्रकार की दुविधा का सामना न करना पड़े। छात्रों को अपने विषय का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। सिलेबस डाउनलोड करने के लिए आसान चरण और डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिए गए हैं, जिसके माध्यम से छात्र अपना सिलेबस बिना की दिक्कत के डाउनलोड कर सकते हैं।
कक्षा 12वीं के जो छात्र इस साल आयोजित होने वाली संस्कृत विषय की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहें है उनकी सहायता के लिए संस्कृत विषय का सिलेबस लेख में नीचे दिया गया है। जिसे छात्र आसानी से डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य विषयों के सिलेबस भी छात्रों के लिए करियर इंडिया हिंदी के पेज से डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक लेख में नीचे दिया गया है।

इसके साथ आपको बता दें कि संस्कृत विषय की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 50 अंकों के लिए किया जाएगा। परीक्षा की कुल अवधि अन्य सभी परिक्षाओं की तरह 3 घंटे की ही है। छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए 50 में से 17 अंक प्राप्त करने होगें। परीक्षा की तिथियों के लेकर बोर्ड की तरफ से कोई सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन संभवानाओं के अनुसार हिमाचल प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन मार्च के महीने में किया जा सकता है। छात्रों को सलाह है कि ही परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं संस्कृत टर्म 2 सिलेबस 2022-23
एचपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं संस्कृत टर्म 2 का सिलेबस को चार खंडों में बांटा गया है। इस सभी चारों खंडों से आने वाले प्रश्नों की संख्या के साथ अंक योजना की जानकारी भी सिलेबस में दी गई है। जो कि इस प्रकार है।

सिलेबस से संबंधित अन्य जानकारी के लिए लेख के अंत में दिया गया संस्कृत टर्म 2 का सिलेबस डाउनलोड करें।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 कैसे करें डाउनलोड?
1. एचपी बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12वीं का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना है।
2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए डाउनलोड के सेक्शन पर क्लिक करना है।
3. डाउनलोड सेक्शन पर क्लिक करने के बाद छात्रों को सिलेबस के लिकं पर क्लिक करना है।
4. सिलेबस के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सिलेबस 2022-23 की पूरी सूची आ जाएगी।
5. इस सूची में से छात्रों को प्लस 2 के सेक्शन अपने विषयों के अनुसार अपना सिलेबस डाउनलोड करना है।
एचपी बोर्ड का 12वीं सिलेबस 2022-23 डायरेक्ट लिंक
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं संस्कृत टर्म 2 सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें -


Click it and Unblock the Notifications











