हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेश द्वारा जारी टर्म 2 के सिलेबस छात्र एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों के लिए टर्म 2 का सिलेबस पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट पर उपलब्ध है। कक्षा 12वीं के जो छात्र साइंस स्ट्रीम से हैं उन्हें बता दें कि वह अपने विषयों के अनुसार टर्म 2 सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं और उसके अनुसार 2023 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट से टर्म 2 का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्र अपने मुख्य विषय फिजिक्स का टर्म 2 का सिलेबस करियर इंडिया के इस लेख के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस छात्रों की सहायता के लिए लेख के अंत में दिया गया है। जिसे छात्र डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ साइंस से संबंधित अन्य विषयों के सिलेबस छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा करियर इंडिया के पेज से डाउनलोज कर सकते हैं। उन विषयों के सिलेबस के लिंक भी लेख में नीचे दिए गए हैं। छात्र इसके माध्यम से टर्म 2 का सिलेबस आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

कक्षा 12वीं फिजिस्कट पढ़ने वाले छात्र जो आगे चल कर इस विषय से संबंधित किसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखते हैं वह इस विषय की तैयारी अच्छे से करें। फिजिक्स एक ऐसा विषय है जो इंजीनियरिंग से लेकर स्पेस साइंस तक में अच्छे करियर ऑप्शन खोलता है। जिसके लिए आपको अन्य विषयों के साथ इस विषय में भी अच्छे अंक प्राप्त करने होंगे ताकि आप अपने भविष्य की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ा सकें।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं टर्म 2 फिजिस्कस सिलेबस: कोर्स स्ट्रक्चर
| यूनिट | चैप्टर | अंक |
| 5. | विद्युत चुम्बकीय तरंगें (इलेक्ट्रोमैग्नेटिव वेव्स) अध्याय 8: विद्युत चुंबकीय तरंगें इलेक्ट्रोमैग्नेटिव वेव्स) | 5 |
| 6. | प्रकाशिकी (ऑप्टिक्स) अध्याय 9: किरण प्रकाशिकी और ऑप्टिकल उपकरण (रे ऑप्टिक्स एंड ऑप्टिकल इंस्ट्रुमेंट) | 18 |
| 7. | विकिरण और पदार्थ की दोहरी प्रकृति (डुएल नेचर ऑफ रेजिएशन एंड मैटर) अध्याय 11: विकिरण और पदार्थ परमाणुओं की दोहरी प्रकृति (डुएल नेचर ऑफ रेजिएशन एंड मैटर) | 5 |
| 8. | परमाणु और नाभिक अध्याय 12: परमाणु | 7 |
| 9. | इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अध्याय 14: सेमीकंडक्टर उपकरण और डिजिटल सर्किट | 10 |
| 10. | संचार प्रणाली (कम्युनिकेशन सिस्टम) अध्याय 15: संचार प्रणाली (कम्युनिकेशन सिस्टम) | 5 |
| कुल | 50 |
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं टर्म 2 सिलेबस कैसे डाउनलोड करें?
1. एचपी बोर्ड द्वारा जारी टर्म 2 सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए डाउनलोड पर क्लिक करें।
3. डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सिलेबस का लिंक आएगा।
4. दिए गए सिलेबस के लिंक पर क्लिक करें।
5. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
6. नए खुले इस पेज पर आपकों 2022-23 के सत्र के कक्षा आधारित सिलेबस की लिस्ट प्राप्त होगी।
7. छात्रों को सिलेबस की लिस्ट में प्लस 2 के सेक्शन पर जाना है। वहां दिए सिलेबस में अपने विषयों के आधार पर सिलेबस को डाउनलोड करना है।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डायरेक्ट लिंक
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं फिजिक्स टर्म 2 सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें -


Click it and Unblock the Notifications











