कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का समय करीब आने लगा है ऐसे में छात्र अपने सिलेबस और बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर ढूंढ रहे हैं। एचपी बोर्ड द्वारा हर साल आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों के लिए सिलेबस और मॉडल पेपर जारी किए जाते हैं। ठीक उसी तरह हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के सिलेबस जारी किए गए हैं। आपको बता दें की 2023 में बोर्ड द्वारा टर्म 2 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए बोर्ड द्वारा टर्म 2 के सिलेबस छात्रों के लिए लंबे समय पहले ही जारी कर दिए गए हैं जिसे वह एचपी बोर्ड की आधिाकरिक वेबसाइट hpbose.org से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी टर्म 2 के सिलेबस पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से अपने विषयों के सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के जो छात्र टर्म 2 की सोशल साइंस की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह अपने विषय का सिलेबस लेख के अंत से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिया गया सिलेबस पीडीएफ फॉर्मेट में दिया गया। इसके माध्यम से छात्र परीक्षा में आने वाले अध्याय के बारे में जान पाएंगे। इससे उन्हें अपने कमजोर विषय के बारे में जानकारी प्राप्त होगी और छात्र इसे समझ अपना स्टडी प्लान तैयार कर पाएंगे।

एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं सोशल साइंस सिलेबस
- कक्षा 10 वीं सोशल साइंस सिलेबस में 4 विषय शामिल है
1. इतिहास (हिस्ट्री) - 11 अंकों के लिए
2. भूगोल (ज्योग्राफी) - 11 अंकों के लिए
3. नागरिक शास्त्र (सिविक्स) - 9 अंकों के लिए
4. अर्थशास्त्र (इकोलॉमिक्स) 9 अंकों के लिए
5. आपदा प्रबंधन (डिसास्टर मैनेजमेंट) 5 अंकों के लिए
जिसका टर्म 2 का सिलेबस कुछ इस प्रकार है।
1. इतिहास
I) यूरोप में राष्ट्रवाद
II) भारत में राष्ट्रवाद
III) भूमण्डलीय विश्व का बनना
2. भूगोल
I)संसधान एवं विकास
II) वन एंव वन्य जीव संसाधन
II) जन संसाधन
3. नागरिक शास्त्र
I) सता की साझेदारी
II) संघवाद
III) लोकतंत्र और विविधता
IV) जाति धर्म और लैंगिक मसले
4. अर्थशास्त्र
I) विकास
II) भारतीय अर्थव्यवस्था
III) मुद्रा और साख
5. आपदा प्रबंधन
I) आपदा प्रबंधन का परिचय
II) सुनामी-विनाशकारी समुद्री लहरें
III) जीवनरक्षक कौशल
IV) आपदाओं के दौरान वैकल्पिक संचार प्रणालिया
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए टर्म 2 के सोशल साइंस के सिलेबस को डाउनलोड करें।
कैसे करें कक्षा 10वीं एचपी बोर्ड का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड?
चरण 1 - कक्षा 10वीं टर्म 2 का सिलबेस डाउनलोड करने के लिए छात्र को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना है।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए डाउनलोड पर क्लिक करें।
चरण 3 - डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद दिए गए सिलेबस के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 - लिकं पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने कक्षा और विषयों के आधार पर सिलेबस की पूरी लिस्ट आएगी।
चरण 5 - छात्र कक्षा 10 वीं (मैट्रिक) के सेक्शन पर जाकर अपने विषयों के सिलेबस आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 10 वीं सिलेबस 2022-23 डायरेक्ट लिकं
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 10 वीं सोशल साइंस सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें -


Click it and Unblock the Notifications
