HP Board 10th 12th Practical Exam 2021 Date Time: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) ने एचपी बोर्ड 10वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2021 और एचपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2021 की तिथियां जारी कर दी है। एचपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 कक्षा 10वीं के लिए 26 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। वहीं एचपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 कक्षा 12वीं के लिए 24 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। एचपी बोर्ड 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 का टाइम टेबल hpbose.org पर अपलोड किय गया है। छात्र एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट से एचपी बोर्ड 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र करियर इंडिया हिंदी के इसी पेज पर नीचे एचपी बोर्ड 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 की डेट शीट देख सकते हैं।
एचपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा दिनांक 2021
बोर्ड: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
कक्षा: कक्षा 10वीं 12वीं
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां: 26 मार्च से 8 अप्रैल 2021 तक
एचपी बोर्ड कक्षा 12 प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां: 24 मार्च से 8 अप्रैल 2021
आधिकारिक वेबसाइट: www.hpbose.org
एचपीबीओएसई परीक्षा दिनांक 2021
एचपीबीओएसई ने वार्षिक शैक्षणिक परीक्षा 2020-21 के लिए कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (प्लस टू) की डेट शीट जारी कर दी है। कक्षा 10 की परीक्षाएं 5 से 20 मई, 2021 तक आयोजित की गईं। कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 से 29 मई, 2021 तक आयोजित की जाएंगी।
इससे पहले, बोर्ड ने महामारी के कारण शैक्षणिक वर्ष में देरी के कारण कक्षा 9 से 12 के लिए पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कमी की है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं।