HTET 2018: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने टीचर भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित होने वाली हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET 2018) की अधिसूचना जारी की है। जारी की गई जानकारी के अनुसार हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2018 (Haryana Teacher Eligibility Test 2018) के लिए 19 नवंबर 2018 से 30 नवंबर 2018 तक आवेदन किया जा सकता है। जो उम्मीदवार HTET 2018 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते है वे हरियाणा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट http://htetonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि ये परीक्षा तीन लेवल में होगी जिसमें लेवल-1 के अंतर्गत पहली से पांचवी कक्षा के लिए, लेवल-2 टीजीटी टीचर के लिए है जो छठी से आठवीं कक्षा तक पढ़ाना चाहते है, लेवल-3 पीजीटी लेक्चरार के लिए होगी। अगर आप हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते है तो यहां देखें सारी डिटेल्स-

महत्वपूर्ण तिथियां-
-आवेदन शुरू होने की तिथि- 19 नवंबर 2018
-आवेदन की अंतिम तिथि- 30 नवंबर 2018
-आवेदन में सुधार- 21 नवंबर 2018 - 03 दिसंबर 2018
-प्रवेश पत्र जापी होने की तिथि- बाद में घोषित होगी।
-परीक्षा तिथि- 5 - 6 जनवरी 2019
-उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि- बाद में घोषित की जाएगी
-परीक्षा परिणाम- बाद में घोषित की जाएगी
आवेदन फीस-
लेवल-1 के लिए- 1000 रूपये (आरक्षित वर्ग के लिए 500 रूपये)
लेवल-2 के लिए- 1800 रूपये (आरक्षित वर्ग के लिए 900 रूपये)
लेवल-3 के लिए- 2400 रूपये (आरक्षित वर्ग के लिए 1200 रूपये)
शैक्षणिक योग्यता-
लेवल-01 के लिए- मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं के साथ 2 वर्षीय डीएड डिप्लोमा।
लेवल-02 के लिए- मान्यता प्राप्त संस्थान से बीए, बीकॉम और बीएससी के साथ 2 वर्षीय डीएड अथवा 1 वर्षीय बीएड
लेवल-03 के लिए- मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री के साथ बीएड की डिग्री
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET 2018) के लिए आवेदन करना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET 2018) की ऑफिसियल वेबसाइट http://htetonline.com पर जाएं।
स्टेप-02
अब Apply Online For HTET- 2018 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब PROCEED TO APPLY ONLINE पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें मांगी गई जानकारी भरनी है।
स्टेप-05
अब कैप्चा कोड पर क्लिक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-06
अब फोटोग्रॉफ्स और सिग्नेचर अपलोड करें।
स्टेप-07
अब आवेदन फीस भरें।
स्टेप-08
अब आवेदन का प्रिंट आउट लें ले।


Click it and Unblock the Notifications











