हरीयाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियणा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 17 जून को दोपहर 3 बजे जारी किया गया। हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट लिंक 4 बजे से एक्टिव होगा। छात्र अपनी हरियाणा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। पिछले साल कोरोना के कारण हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा रद्द कर दी थी। इन्हीं कारणाो को चलते इंटरनल असेसमेंट के माध्यम से सभी छात्रों को पास घोषित किया गया था।

- Jun 17, 2022 3:38 PMHBSE 10th Result 2022 Pass छात्रों को पास होने के कई मौके मिलेंगे
- Jun 17, 2022 3:37 PMHBSE 10th Result 2022 Passing Marks हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 पसिंग मार्क्स
- Jun 17, 2022 3:34 PMHBSE 10th Result 2022 Pass Percentage हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट पास प्रतिशत
- Jun 17, 2022 3:28 PMHBSE 10th Result 2022 Declare Soon हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द आएगा
- Jun 17, 2022 3:01 PMHBSE Class 10 Board Result 2022 Website रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट
- Jun 17, 2022 2:38 PMHBSE Class 10 Board last year pass percentage पिछले साल का पास प्रतिशत
- Jun 17, 2022 2:26 PMBSEH Class 10 Board Result 3 लाख छात्रों ने दी कक्षा 10वीं की परीक्षा
- Jun 17, 2022 2:11 PMHBSE Board Result 2022 date and time हरियाणा रिजल्ट की तारिख और समय
कैसे करें कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड
- हरियाणा कक्षा 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक bseh.org.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर बीएसईएच कक्षा 10वीं रिजल्ट का लिंक दिया है।
- इस दिए गए लिंक पर क्लिक कर के छात्र एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
- नए पेज पर आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भर के सबमिट करना है।
- सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपको रिजल्ट आ जाएगा।
- अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट भी जरूर लें।
हरियाणा कक्षा 10वीं की परीक्षा 30 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आयोजित करवाई गई थी। परीक्षा एक शिफ्ट में करवाई गई थी। इसा साल कक्षा 10वीं की परीक्षा 3.25 लाख छात्रों ने दी है। परीक्षा कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आज छात्रों का लंबे समय का इंतजार खत्म होने ही वाला है। हरियाणा बोर्ड आज कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रजिल्ट जारी कर देगी।
परीक्षा में पास होने के लिए प्रतिशत
कक्षा 10वीं में पास होने के लिए छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक चाहिएं। अंकों का कुल भी और प्रत्येर विषय में भी कम से कम 33 प्रतिशत अंक की आवश्यकता है। यदि कोई छात्र परीक्षा पास नहीं कर पाता तो वह कंपार्टमेंट की परीक्षा दे कर पास हो सकता है। इसकी अधिक जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











