गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक दोनों की बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट जारी कर दी गई है। अंतिम बोर्ड द्वारा परीक्षा की डेट शीट 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अपने विषयों के अनुसार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डेट शीट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा डेट शीट gseb.org पर जारी की गई है।
जीएसईबी द्वारा जारी इस डटे शीट के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2023 को प्रथम भाषा से किया जाएगा, जो 28 मार्च 2023 को दूसरी भाषा की परीक्षा से संपन्न होगी। वहीं कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षाओं का आयोजन 14 मार्च 2023 से फिजिक्स विषय से किया जाएगा जिसकी अंतिम परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2023 कंप्यूटर शिक्षा की होगी। आपको बता दें कि जीएसईबी द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा की डेट शीट 2023 छात्रों के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे वह नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
जीएसईबी एसएससी (कक्षा 10वीं) डेट शीट 2023
परीक्षा | तिथि विषय |
14 मार्च, 2023 | पहली भाषा - गुजराती/हिंदी/मराठी/अंग्रेजी/उर्दू/सिंधी/तमिल/तेलुगु/ओडिया |
16 मार्च, 2023 | मानक गणित |
17 मार्च, 2023 | बुनियादी गणित |
20 मार्च, 2023 | विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
23 मार्च, 2023 | सामान्य विज्ञान |
25 मार्च, 2023 | अंग्रेजी (दूसरी भाषा) |
27 मार्च, 2023 | गुजराती (दूसरी भाषा) |
28 मार्च, 2023 | दूसरी भाषा (हिंदी/सिंधी/संस्कृत/फारसी/अरबी/उर्दू), हेल्थकेयर, ब्यूटी एंड वैलनेस, ट्रैवल टूरिज्म, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी |
जीएसईबी एचएससी (कक्षा 12वीं) डेट शीट 2023
तिथि | परीक्षा का नाम |
14 मार्च, 2023 | भौतिक विज्ञान |
16 मार्च, 2023 | रसायन विज्ञान |
18 मार्च, 2023 | जीवन विज्ञान |
20 मार्च, 2023 | गणित |
23 मार्च, 2023 | अंग्रेजी का पेपर - I |
25 मार्च, 2023 | गुजराती (पहली भाषा और दूसरी भाषा) हिंदी (पहली भाषा और दूसरी भाषा) मराठी पेपर (पहली भाषा) संस्कृत उर्दू (पहली भाषा) फ़ारसी सिंधी (पहली भाषा) अरबी तमिल (पहली भाषा) प्राकृत |
25 मार्च, 2023 | कंप्यूटर शिक्षा (थ्योरी) |
कैसे करें जीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट डाउनलोड?
चरण 1 - जीएसईबी द्वारा जारी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2023 डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए छात्रों को बोर्ड वेबसाइट पर क्लिक करना है।
चरण 3 - बोर्ड वेबसाइट पर लेटेस्ट सेक्शन में दिए गए लिंक जीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा तिथियां 2023 के लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 4 - लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने डेट शीट की पीडीएफ आएगी।
चरण 5 - छात्र इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
CBSE कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम की डेट शीट 2023 जारी, ऐसे करें पीडीएफ करें डाउनलोड