EWS Result 2022-23 Second List PDF Download Link दिल्ली नर्सरी केजी कक्षा 1 एडमिशन की दूसरी लिस्ट डाउनलोड करें

EWS Result 2022-23 Second List PDF Download Link दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने आज 1 अक्टूबर 2022 को दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2022-23 के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली नर्सरी ईडब्ल्यूएस डीजी रिजल्ट 2022-23 आधिकारिक वेबसाइट

EWS Result 2022-23 Second List PDF Download Link दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने आज 1 अक्टूबर 2022 को दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2022-23 के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली नर्सरी ईडब्ल्यूएस डीजी रिजल्ट 2022-23 आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। जिन अभिभावकों ने दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2022-23 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह 15 अक्टूबर 2022 तक अपने बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले 26 अप्रैल 2022 को नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी की गई थी। जिन बच्चों का नाम पहली लिस्ट में आ गया था वह अभिभावक 30 मई 2022 तक आवंटित स्कूलों में अपने बच्चों का एडमिशन करवा सकते ठे। अब जिन बच्चों का नाम पहली और दूसरी लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। नवंबर 2022 के दूसरे सप्ताह में दिल्ली ईडब्ल्यूएस रिजल्ट 2022-23 की तीसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी।

EWS Result 2022-23 Second List PDF Download Link

EWS Result 2022-23 Second List Check Download Link

EWS Result 2022-23 Second List PDF Download दिल्ली नर्सरी केजी कक्षा 1 एडमिशन की दूसरी लिस्ट डाउनलोड

स्कूल में एडमिशन के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं। आवेदन पत्र के बिना एडमिशन नहीं होगा। एडमिशन के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है।

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • भरे हुए आवेदन का प्रिन्ट आउट
  • बच्चे की दो लेटेस्ट फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी (सेल्फ अटेस्टिड)
  • स्थाई पते का प्रमाण (सेल्फ अटेस्टिड)
  • ईडब्ल्यूएस, डीजी या सीडब्ल्यूएसएन सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी (सेल्फ अटेस्टिड)

दिल्ली नर्सरी ईडब्ल्यूएस डीजी रिजल्ट 2022-23 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ईडब्ल्यूएस डीजी फ्रीशिप एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. एडमिशन की मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुलेगी।
  5. ईडब्ल्यूएस डीजी रिजल्ट 2022-23 डाउनलोड करें और प्रिन्टआउट ले लें।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 12 साल की उम्र तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए दाे वैक्सीन को हरी झंडी दे दी है। 5 से 12 साल के बच्चों के लिए काेर्बेवैक्स और 6 से 12 साल के बच्चों के लिए काेवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह मजबूत कदम होगा।

डीसीजीआई ने 12 साल से ऊपर के बच्चों लिए जायकाेव-डी के 2 डोज वाले टीके को मंजूरी दी है। दाे डाेज के बीच 28 दिन का अंतर रहेगा। अभी तक तीन डाेज वाले जायकाेव-डी काे मंजूरी मिली थी। देश में 16 मार्च से 12-14 आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू हुआ था।

Delhi EWS Result 2022-23 List दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट edudel.nic.in पर जारीDelhi EWS Result 2022-23 List दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट edudel.nic.in पर जारी

Delhi EWS Admission 2022-23 दिल्ली नर्सरी केजी कक्षा 1 एडमिशन आवेदन शुरू, चेक डिटेलDelhi EWS Admission 2022-23 दिल्ली नर्सरी केजी कक्षा 1 एडमिशन आवेदन शुरू, चेक डिटेल

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
EWS Result 2022-23 Second List PDF Download Link Delhi Directorate of Education has released the second list for Delhi Nursery Admission 2022-23 today, October 1, 2022. Delhi Nursery EWS DG Result 2022-23 can be checked online at official website edudel.nic.in. Parents who have registered for Delhi Nursery Admission 2022-23 can get their child admitted in the school till 15 October 2022. Let us inform that earlier on 26 April 2022, the first list of admission in Nursery, KG and Class 1 was released. The parents of the children whose name appeared in the first list can get their children admitted in the allotted schools till May 30, 2022. Now the children whose name has not appeared in the first and second list, they do not have to worry in any way. The third list of Delhi EWS Result 2022-23 will also be released in the second week of November 2022.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X