कर्नाटक हाई कोर्ट के सिविल जज मेन्स परीक्षा की संशोधित एग्जाम डेट हुई जारी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल जज मेन्स परिक्षा के लिए संशोधित एग्जाम डेट जारी कर दी है। बता दें कि सिविल न्यायधीशों के पद के लिए जो लिखित परिक्षा पहले 10 से 11 सितंबर 2022 को निर्धारित की गई थी। अब कर्नाटक हाई कोर्ट उन सिविल न्यायाधीशों के पद के लिए 7 से 8 अक्टूबर 2022 को मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।

वे सभी उम्मीदवार जो कर्नाटक हाई कोर्ट के सिविल जज मेन्स परीक्षा के दौर के लिए योग्य हैं, वे संशोधित परीक्षा तिथि को कर्नाटक हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट-karnatakajudiciary.kar.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

कर्नाटक हाई कोर्ट के सिविल जज मेन्स परीक्षा की संशोधित एग्जाम डेट हुई जारी

हाई कोर्ट ऑफ कर्नाटक, बेंगलुरु ने 12 सिंतबर 2022 को इंटिमेशन नोटिस जारी कर सिविल न्यायधीशों के पद के लिए संशोधित एग्जाम डेट जारी की है।

  • नोटिस के अनुसार, कर्नाटक हाई कोर्ट सिविल जजों के पद के लिए 07/08 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार/शनिवार) को बेंगलुरु में मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
  • मुख्य लिखित परीक्षा का समय और स्थान और उम्मीदवारों को निर्देश कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा नियत समय में अधिसूचित किए जाएंगे।
  • शॉर्ट नोटिस में आगे कहा गया है, "सिविल जजों के पद के लिए सीधी भर्ती द्वारा मुख्य लिखित परीक्षा जो 10 और 11 सितंबर, 2022 को होने वाली थी, अव वो बेंगलुरु में शुक्रवार 07 अक्टूबर और शनिवार 08 अक्टूबर, 2022 को फिर से निर्धारित की गई है।"

आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से कर्नाटक उच्च न्यायालय संशोधित परीक्षा अनुसूची 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें: कर्नाटक हाई कोर्ट संशोधित परीक्षा अनुसूची 2022

चरण 1: कर्नाटक हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट यानी karnatakajudiciary.kar.nic.in/ पर जाएं।
चरण 2: सिविल जजों के पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की पुनर्निर्धारित तिथि के संबंध में लिंक-सूचना पर क्लिक करें।
चरण 3: आपको एक नई विंडो में कर्नाटक उच्च न्यायालय संशोधित परीक्षा अनुसूची 2022 का पीडीएफ मिलेगा।
चरण 4छ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Karnataka High Court has released the Revised Exam Date for Civil Judge Mains Exam on its official website. Let us inform that the written examination for the post of Civil Judges was earlier scheduled from 10 to 11 September 2022. Now the Karnataka High Court will conduct the Main Written Exam on 7th to 8th October 2022 for the post of those Civil Judges.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X