CUET UG Result 2022 Date सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022 15 सितंबर को होगा जारी, नोटिस जारी

CUET Result 2022 Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी रिजल्ट 2022 तिथि का नोटिस जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022 नोटिस के अनुसार, एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022 15 सित

CUET Result 2022 Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी रिजल्ट 2022 तिथि का नोटिस जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022 नोटिस के अनुसार, एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022 15 सितंबर को घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ हुए, वह सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Result 2022 Date सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022 15 सितंबर को होगा जारी

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी रिजल्ट 2022 की तारीख की जानकारी आज 9 सितंबर 2022 को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने दी है। यूजीसी अध्यक्ष ने ट्वीट किया है कि सीयूईटी यूजी परिणाम 2022 15 सितंबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर घोषित किया जाएगा।

एनटीए के आधिकारिक ट्वीट में लिखा है कि यूजीसी अध्यक्ष ने घोषणा की कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए 15 सितंबर, 2022 तक सीयूईटी यूजी परिणाम जारी करेगी। इसके अलावा अध्यक्ष ने सभी विश्वविद्यालयों से अपने यूजी प्रवेश पोर्टल तैयार रखने के लिए कहा क्योंकि इसकी बहुत जल्द आवश्यकता होगी।

आधिकारिक ट्वीट में लिखा गया है कि एनटीए से 15 सितंबर तक या यदि संभव हो तो कुछ दिन पहले भी सीयूईटी-यूजी परिणामों की घोषणा करने की उम्मीद है। सभी भाग लेने वाले विश्वविद्यालय सीयूईटी-यूजी के आधार पर यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने वेब पोर्टल तैयार रख सकते हैं।

CUET परिणाम 2022 12 लाख से अधिक छात्रों द्वारा प्रतीक्षित है। CUET UG उत्तर कुंजी पहले ही ऑनलाइन जारी की जा चुकी है और उम्मीदवारों के पास अब इस पर आपत्तियां उठाने के लिए 10 सितंबर 2022 तक का समय है।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने CUET एडमिट कार्ड 2022 को सुरक्षित रखें क्योंकि अब इन CUET UG परिणाम 2022 की जांच करने की आवश्यकता होगी। इस जानकारी के अलावा, NTA से भी CUET परिणाम 2022 समय पहले घोषित करने की उम्मीद है, जैसे उसने किया है इस बार नीट और जेईई मेन के लिए।

हालांकि, ज्यादा जानकारी बाद में ही पता चलेगी। इसलिए सीयूईटी परिणाम 2022 के बारे में अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

Top 10 IAS Coaching In Jhansi: झांसी के बेस्ट IAS कोचिंग सेंटर की लिस्टTop 10 IAS Coaching In Jhansi: झांसी के बेस्ट IAS कोचिंग सेंटर की लिस्ट

NDA Exam Tips सैन्य अधिकारी बनने के लिए एनडीए की तैयारी कैसे करें जानिएNDA Exam Tips सैन्य अधिकारी बनने के लिए एनडीए की तैयारी कैसे करें जानिए

ये हैं टॉप 10 जॉब ओरिएंटेड कोर्स (Best Job Oriented Courses)ये हैं टॉप 10 जॉब ओरिएंटेड कोर्स (Best Job Oriented Courses)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CUET Result 2022 Date: National Testing Agency has released the Common University Entrance Test CUET Result 2022 date notice. As per the CUET UG Result 2022 notice, the CUET UG Result 2022 will be declared on 15th September by NTA. Candidates who appeared for the CUET UG Exam 2022 can download the CUET UG Result 2022 Scorecard from the official website of CUET at cuet.samarth.ac.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X