CTET एडमिट कार्ड 2024 जल्द ही ctet.nic.in पर जारी होगा; सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?

CBSE CTET Admit Card 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार बेसब्री से अपने सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही सीटीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 जारी किए जाएंगा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रवेश पत्र सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक और योग्य जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरा है, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर हॉल टिकट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से दिसंबर परीक्षा के लिए सीबीएसई सीटीईटी प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CBSE CTET दिसंबर हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें

सीबीएसई ने पूर्व में जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से कहा था कि "प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 02 दिन पहले जारी किए जाएंगे। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।" सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करनी होगी।

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 कब जारी होंगे?

गौरतलब हो कि इस साल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 आगामी 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा के संदर्भ में सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीटीईटी दिसंबर एडमिट कार्ड 2024 जारी करने के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक तिथि या समय की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड द्वारा जल्द ही सीबीएसई सीटीईटी हॉल टिकट 2024 जारी की जाएगी।

सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें

सीबीएसई सीटीईटी (CTET) दिसंबर 2024 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
चरण 2: हॉल टिकट लिंक यानी "CTET दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन विवरण जैसे अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: हॉल टिकट देखें, आवश्यक जानकारी चेक करें और "सबमिट" करें।
चरण 5: सीटीईटी हॉल टिकट डाउनलोड करें
चरण 6: परीक्षा के दिन के लिए सीटीईटी प्रवेश पत्र का एक प्रिंट ले लें।

CBSE CTET Hall Ticket 2024 Download Link

सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 2024

सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 2024 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सीटीईटी परीक्षा पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर II सुबह की शिफ्ट में और पेपर I शाम की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CTET Admit Card 2024 will be released soon on ctet.nic.in. Know how to download CBSE CTET December hall ticket, important updates and information in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+