CSBC Bihar Police Constable Exam Revised Dates: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) जल्द ही बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की संशोधित तारीखों की घोषणा कर सकता है। हालांकि, नई परीक्षा तिथि से संबंधित आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने के भीतर आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट की घोषणा कर दी जाएगी।

बता दें कि यह भर्ती अभियान बिहार पुलिस में कुल 21,391 कांस्टेबल रिक्तियों की पूर्ति करने के लिए चलाया जा रहा है। जिसकी परीक्षा मूल रूप से 1, 7 और 15 अक्टूबर के लिए निर्धारित की गई थीं, लेकिन केवल 1 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित की गईं और बाद में रद्द कर दी गईं।
सीएसबीसी ने कहा कि 1 अक्टूबर को आयोजित दोनों पालियों के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी नकल करते हुए पाए गए जिसके बाद दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके अलावा, 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं।
इन सभी परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा बोर्ड की वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से अलग से की जाएगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 2023 पहले जारी कर दिए गए थे लेकिन नई तारीखों पर ये मान्य होंगे या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। उम्मीद है कि बोर्ड आने वाले समय में इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करेगा।
बिहार पुलिस कांस्टेबल 2023 संशोधित तिथियों की जांच कैसे करें?
बिहार पुलिस कांस्टेबल 2023 संशोधित तिथियों की जांच करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
चरण 2: बिहार पुलिस टैब पर जाएं।
चरण 3: संशोधित परीक्षा तिथियों से संबंधित अधिसूचना खोलें।
चरण 4: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 तिथि की जांच करें।
चरण 5: पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए सेव करकर रखें।
भर्ती परीक्षा से संबंधित अत्यधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











