CG Board 10th 12th Result 2022 Toppers Rewards : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 14 मई 2022, शनिवार को दोपहर 12 बजे सीजीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं टॉपर्स 2022 के विद्यार्थियों को सरकार हेलीकॉप्टर राइड कराएगी। इसके साथ ही नियम अनुसार उन्हें उचित इनाम भी दिया जाएगा। सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर मेरिट सूची के साथ सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं टॉपर लिस्ट 2022 भी जारी की जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 मई 2022 को रामानुजगंज विधानसभा के तीन गांवों के दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों को पुरस्कृत और प्रेरित करने के प्रयास में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से बड़ा इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान सीएम भूपेश बघले ने सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं टॉपर्स को हेलीकॉप्टर में घुमाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रेरित करने के उद्देश्य पर जोर देते हुए कहा कि जो छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं 12वीं के टॉपर होंगे, उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के जिलेवार टॉपर्स को भी हेलीकॉप्टर की सवारी से पुरस्कृत किया जाएगा।
सीएम बघेल ने कहा कि हवाई यात्रा एक ऐसी चीज है जिसकी हर कोई इच्छा रखता है। मेरा मानना है कि हेलीकॉप्टर की सवारी बच्चों के मन में जीवन के आसमान में ऊंची उड़ान भरने की इच्छा पैदा करेगी और वह अपने कौशल को और भी तेज करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हमारे छात्रों को कुछ अनोखी प्रेरणा मिलती है और उनके लिए एक अनूठा इनाम निर्धारित किया जाता है, तो उनकी सफल होने की इच्छा भी बढ़ जाएगी।
गौरतलब है कि सीजीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित करने की तिथि समय पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 जून महीने के पहले सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने छात्रों को सीजी बोर्ड रिजल्ट 2022 पर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in चेक करने की सलाह दी है।


Click it and Unblock the Notifications











