छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीजीबीएसई 12वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। जिसमें की कक्षा 12 वीं के कुल छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत- 79.30% रहा। जबकि लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत- 81.15 % रहा और लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत- 77.03% रहा।

बता दें कि सीजी बोर्ड रिजल्ट 2022 कक्षा 12 के लिए 14 मई 2022 को दोपहर 12 बजे घोषित किया गया। जो कि सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी किया गया है। जिन छात्रों ने सीजी बोर्ड 2022 में कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है, वह अपना रिजल्ट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।
सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट 2022 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: cgbse.nic.in साइट पर जाएं।
चरण 2: 'सीजीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: परिक्षा देने वाल छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
चरण 5: रिज्लट डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकलवा लें।
सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2022 में दर्ज की गई गिरावट
सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2021 के मुकाबले सीजी बोर्ड 2022 रिजल्ट में गिरावट देखी गई। सीजीबीएसई ने सीजी बोर्ड कक्षा 12 वीं के परिणाम 2021 में 97.43% समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया था। जबकि इस साल 2022 में 12 वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.30% रहा। साल 2021 के सीजी बोर्ड की कक्षा 12 वीं की परिक्षा में 2,71,155 छात्र प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए थे जबकि परीक्षा में कुल 2,89,506 छात्र शामिल हुए थे। इस साल 2022 में सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 2.93 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











