CTET 2018: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही सीटीईटी एग्जाम (CTET 2018) के एडमिट कार्ड जारी कर देगा। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि सीटेट एग्जाम 2018 के एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी किए जा सकते है। अगर आप सीटेट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। सीटेट एग्जाम (CTET 2018) का आयोजन 9 दिसंबर 2018 को किया जा रहा है। ये परीक्षा देश 92 शहरों में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि ये परीक्षा 20 भाषाओं में होगी जिसमें उम्मीदवार अपनी पसंद की भाषा में ये परीक्षा दे सकते है। अगर आप सीटेट एग्जाम 2018 में क्वालिफाई होते है तो इस स्कोर कार्ड की वैद्यता अवधि इसके परिणाम की घोषणा की तारीख से 7 साल तक है। आइये जानते है सीटेट एग्जाम 2018 का पैटर्न-

सीटेट एग्जाम 2018 का सिलेबस इस प्रकार है (CBSE CTET Exam Pattern & Syllabus)-
सीटेट पेपर-1 एग्जाम सिलेबस (कक्षा 1 - 5 तक के लिए)-
-बाल विकास और अध्यापन- 30 प्रश्न
-बाल विकास (प्राथमिक विद्यालय बाल)- 15 प्रश्न
-गणित- 30 प्रश्न
-भाषा विकास के अध्यापन- 15 प्रश्न
-भाषा-I - 30 प्रश्न
-भाषा-II- 30 प्रश्न
सीटेट पेपर-2 एग्जाम सिलेबस (कक्षा 6 - 8 तक के लिए)-
-बाल विकास और अध्यापन- 30 प्रश्न
-विज्ञान- 30 प्रश्न
-गणित- 30 प्रश्न
-भाषा-I- 30 प्रश्न
-भाषा-II- 30 प्रश्न
सीटेट 2018 एग्जाम पैटर्न (CBSE CTET Exam 2018 Pattern)-
सीटेट एग्जाम 2018 (CTET 2018) में दो पेपर होंगे जिनमें 150- 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। पहला पेपर उन लोगों के लिए है जो कक्षा 1 - 5 तक के शिक्षक बनना चाहते है, वहीं दूसरा पेपर उन लोगों के लिए रहेगा जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनना चाहते है। दोनों ही पेपर के लिए 150-150 अंक निर्धारित रहेंगे जिसमें किसी भी प्रकार की कोई नेगेटिव मार्किंग नही रहेगी। इन प्रश्नों को हल करने के लिए ढाई घंटे यानि 150 मिनट का समय दिया जाएगा। अगर सीटेट एग्जाम क्वालिफाई करना चाहते है तो आपको 60 फीसदी अंक अर्जित करना आवश्यक है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को क्वालिफिकेशन मार्क्स के रूप में 55 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी है। इसका मतलब ये है कि 150 अंकों में से सामान्य वर्ग को पासिंग मार्क्स के रूप में 90 अंक और आरक्षित वर्ग को 82 अंक लाने होगे।


Click it and Unblock the Notifications











