सीबीएसई 12वीं सोशियोलॉजी सैंपल पेपर 2022-23 (CBSE 12th Sociology Sample Paper PDF Download)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सैंपल पेपर विषयों के आधार पर जारी करती है। उसी तरह से इस साल सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए तयारी कर रहे छात्रों के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी की है। छात्रों को बता दें की ये दोनों यानी सैंपल पेपर 2022-23 और मार्किंग स्कीम पीडीएफ फाइल में जारी किए गए हैं। छात्र अपने विषय के आधार पर वेबसाइट से जाकर कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोजड करने के लिए छात्रों को सीबीएसई की एकेडमी वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना होगा। सैंपल पेपर डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं। साथ ही सैंपल पेपर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी लेख में नीचे दिया गया है। जिसके माध्यम से छात्र कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर सीधे और आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई 12वीं सोशियोलॉजी सैंपल पेपर 2022-23 (CBSE 12th Sociology Sample Paper PDF Download)

कक्षा 12वीं में सोशियोलॉजी के परीक्षा में बैठने वाले हैं वह छात्र कक्षा सैंपल पेपर 2022-23 सीधा इस लेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। सैंपल पेपर छात्रों के लिए लेख के अंत में दिया गया है। सोशियोलॉजी विषय में छात्रों को समाज और मानव के व्यवहार के बारे में पढ़ाया जाता है। ये विषय आर्ट्स स्ट्रीम का एक विषय है। सीबीएसई द्वारा जारी सोशियोलॉजी के सैंपल पेपर के माध्यम से छात्रों की तयारी बेहतर तरीके से हो सकती है। सैंपल पेपर के माध्यम से उन्हें परीक्षा के पैटर्न और उसकी मार्किंग स्कीम के बारे में पता चलता है जिसके अनुसार वह अच्छे से तयारी कर सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 12वीं सोशियोलॉजी सैपल पेपर स्ट्रक्चर

- प्रश्न पत्र में कुछ 38 प्रश्न दिए गए हैं।
- 1 से 20 तक के प्रश्न एमसीक्यू प्रश्न है यानी बहुविक्लपिय प्रश्न।
- प्रश्न संख्या 21 से 29 बहुत लघु यानी वेरी शॉर्ट उत्तर वाले प्रश्न है। जिनके उत्तर अधिक से अधिक 30 शब्दों में दिए जाने हैं।
- प्रश्न संख्या 30 से 35 तक के प्रश्न लघु उत्तर वाले प्रश्न हैं। जिनके उत्तर अधिक से अधिक 80 शब्दों में देने हैं।
- प्रश्न संख्या 36 से 38 तक के प्रश्न लंबे उत्तर वाले प्रश्न हैं। जिनके उत्तर छात्रों को 200 शब्दों में देने हैं।

सीबीएसई कक्षा 12वीं सोशियोलॉजी की बोर्ड परीक्षा कब है?

सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम समेत अन्य दोनों स्ट्रीम के डेट शीट दिसंबर 2022 के अंत में जारी की गई थी। आर्ट्स की डेट शीट के अनुसार समाजशास्त्र यानी सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा का आयोजन सीबीएसई बोर्ड द्वारा 3 अप्रैल को किया जाएगा।

कैसे करें कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड

सीबीएसई कक्षा 12वीं का सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना है।

सैंपल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक

वेबसाइट के होमपेज पर आपको एकेडमीक के सेक्शन में सैंपल पेपर डाउनलोड करने का एक लिंक मिलेगा।

दिए इस लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज खुलेगा जिस पर कक्षा के आधार पर 2 लिंक दिए गए हैं।

कक्षा 12वीं के छात्रों को कक्षा 12वीं के दिए लिंक पर क्लिक करना है। इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस नए पेज पर विषय के आधार पर सैंपल पेपर की पूरी लिस्ट दी गई है। जिसमें से आप अपने विषय के अनुसार सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्रों को बता दें सीबीएसई 2023 की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2023 से करने वाली है। टाइम टेबल की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

सीबीएसई कक्षा 12वीं सोशियोलॉजी सैंपल पेपर डाउनलोड करें-

सीबीएसई 12वीं राजनीतिक विज्ञान सैंपल पेपर 2022-23 (CBSE 12th Political Science Sample Paper PDF Download)सीबीएसई 12वीं राजनीतिक विज्ञान सैंपल पेपर 2022-23 (CBSE 12th Political Science Sample Paper PDF Download)

सीबीएसई 12वीं इंग्लिश इलेक्टिव सैंपल पेपर 2022-23 (CBSE 12th English Elective Sample Paper PDF Download)सीबीएसई 12वीं इंग्लिश इलेक्टिव सैंपल पेपर 2022-23 (CBSE 12th English Elective Sample Paper PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Every year the Central Board of Secondary Education releases the sample papers on the basis of subjects for the students appearing in the board exams. Similarly this year CBSE has released sample paper and marking scheme for the students preparing for class 12th board exam. It can be downloaded from the official website official website cbseacademic.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X