केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं और 10वीं के छात्रों के लिए सैंपल पेपर 2022-23 और मार्किंग स्कीम रिलीज की हैं। जारी सैंपल पेपर और मार्किंग दोनों पीडीएफ मोड में जारी किए गए हैं। इन्हें छात्र सीबीएसई एकेडमी और सीबीएस की मुख्य वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सैंपल पेपर डाउनलोड करने के आसान चरण छात्रों के लिए इस लेख में नीचे दिए गए हैं।
कक्षा 12वीं के जो छात्र 2023 में साइकोलॉजी की परीक्षा देने वाले हैं वह सैंपल पेपर जरूर चक करें। सैंपल पेपर के माध्यम से आप जान पाएंगे की आप 2023 में होने वाली परीक्षा के लिए कितना तयार हैं। इस तरहे से आप और बेहतर तरीके से परीक्षा के लिए तयारी कर सकेंगे। कमजोरी टॉपिक की जानकारी के साथ आपको ये भी जानने को मिलेगा का आपक पकड़ सबसे अच्छी किस टॉपिक में है। साथ ही परीक्षा के पैटर्न को समझने से परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के बारे में भी समझा जा सकता है। साइकोलॉजी विषय में छात्रों को इस विषय के सिद्धांतों और अवधारणा को समझना आवश्यक है। सीबीएसई 2023 की परीक्षा के लिए तयारी कर रहे छात्रों को सलाह है कि परीक्षा की तयारी टाइम टेबल बना के करें ताकि किसी भी विषय की तयारी में किसी भी प्रकार की कमी न रहे साथ सीबीएसई द्वारा जार सैंपल पेपर जरूर चेक करें। सीबीएसई कक्षा 12वीं का साइकोलॉजी का सैंपल पेपर छात्र इस लेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं जो लेख के अंत में दिया गया है।

सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट
1. cbseacademic.nic.in
2. cbse.gov.in
कैसे करें कक्षा 12वीं के सीबीएसई सैंपल पेपर डाउनलोड
सैपल पेपर 2022 डाउनलोड करने के लिए छात्रों ऊपर दी गई वेबसाइट पर जाना है।
आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर छात्रों का 10वीं 12वीं सैंपल पेपर 2022-23 का लिंक दिखेगा। दिए इस लिंक पर क्लिक करना है।
सीबीएसई सैंपल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक
लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। नए खुले इस पेज पर आपकों कक्षा के आधार पर लिंक दिए गए हैं। जिसमें छात्रों को 12वीं कक्षा के सैंपल पेपर लिंक पर क्लिक करना है।
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सैंपल पेपर की पूरी सूची खुलेगी, जहां से छात्र अपने विषय के अनुसार सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
कक्षा 12वीं साइकोलॉजी सीबीएसई सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











