हर साल सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के छात्र के लिए सिलेबस जारी करती है। जिससे छात्रों की आने वाली बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। इस साल उचित मूल्यांकन कर बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिवाइड सिलेबस जारी किया गया है। छात्रों के लिए सिलेबस ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। जिसे छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अपने विषय का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को cbseacademic.nic.in पर जाना होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा करियर इंडिया हिंदी के पेज से भी डायरेक्ट डाउनलोड किया जा सकता है।
इस साल कक्षा 12वीं के जो छात्र गणित (मैथमेटिक्स) की बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने जा रहे हैं या करनी शुरु कर चुके हैं वह छात्र अपने सीबीएसई 12वीं गणित (मैथमेटिक्स) का सिलेबस 2022-23 जरूर डाउनलोड करें। छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से भी अपना सिलेबस 2022-23 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। गणित (मैथमेटिक्स) का सिलेबस लेख के अंत में छात्रों की सहायता के लिए दिया गया है। इसके अलावा आपको बता दें की आधिकारिक तौर पर आई सूचना के अनुसार बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2023 को किया जाएगा। परीक्षा की टेंटेटिव तिथियां बोर्ड द्वारा दिसंबर के महीने में जारी की जाएंगी।

सीबीएसई 12वीं गणित परीक्षा 2023
सीबीएसई द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट के अनुसार कक्षा 12वीं की गणित परीक्षा का आयोजन 11 मार्च को सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे की शिफ्ट में किया जाएगा। 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आोयजन 15 फरवरी 2023 से किया गया है। 12वीं की बोर्ड की अंतिम परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार सिलेबस को एक बार क्रोस चेक करें और सैंपल पेपर को भी देखें।
सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 12वीं गणित सैंपल पेपर 2022-23 के साथ छात्रों की सहायता के लिए करियर इंडिया हिंदी की वेबसाइट पर पिछले कुछ सालों के सैंपल पेपर भी दिए गए हैं। जिनके माध्यम से छात्र परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं। उन्हें हल करने से उम्मीदवार अपनी तैयारी का मूल्यांकन भी कर सकेगा और हो रही गलतियों को सुधार सकेगा। इसके साथ ही छात्र को अब परीक्षा के लिए बनाए गए नोट्स के रिवाइज करने की जरूरत है और सभी फॉर्मूला और शॉर्टकट पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
सीबीएसई कक्षा 12वीं गणित कोर्स स्ट्रक्चर
| संख्या | इकाइयां | अंक |
| I. | संबंध और कार्य (रिलेशनशिप एंड वर्क) | 08 |
| II. | बीजगणित (अलजेब्रा) | 10 |
| III. | कैलकुलस | 35 |
| IV | सदिश और त्रि-आयामी ज्यामिति (वेक्टर ऐंड थ्री डाइमेंशनल ज्योमेट्री) | 14 |
| V. | रैखिक प्रोग्रामिंग (लीनियर प्रोग्रामिंग) | 05 |
| VI. | संभावना (चांस) | 08 |
| कुल | 80 | |
| आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनेल असिस्मेंट) | 20 |
कैसे करें कक्षा 12वीं का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड?
चरण 1 - सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना होगा।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए सिलेबस 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 3 - लिकं पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4 - नए खुले इस पेज पर छात्रों को कक्षा के अनुसार दिए लिंक पर क्लिक करना है। क्योंकि आपकी कक्षा 12वीं है तो आप कक्षा 12 वीं के लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 5 - कक्षा 12वीं के लिंक पर क्लिक करने के बाद मुख्य विषय का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए एकेडमिक इलेक्टिव पर क्लिक करना है और भाषा के विषय का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए भाषा के सेक्शन पर क्लिक करना है।
चरण 6- अब छात्र आसानी से अपने विषय का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
सीबीएसई कक्षा 12वीं गणित (मैथमेटिक्स) सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











